
भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है, अजय विश्नोई ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए गांव-गांव शराब बिक्री पर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा, विश्नोई ने लिखा कि अगर एमपी सरकार को यूपी की मोदी सरकार का अनुसरण करना ही है तो बुलडोज़र चलाने के अलावा गांव-गांव बिक रही शराब भी रोके।
विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि अगर सरकार ऐसा करती है तो उसे बुलडोज़र चलाने के मुकाबले कहीं ज्यादा समर्थन और वोट मिलेंगे, भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होने यूपी चुनाव के दौरान शराब बिक्री पर सरकारी सख्ती देखी थी और अगर प्रदेश सरकार एमपी में गांव-गांव बिक रही शराब रोक दे तो उसे 2023 में फिर सत्ता में आने से कोई नहीं रोक पाएगा, बता दें कि शराबबंदी के मुद्दे पर पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा रहीं थीं और अब पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने सरकार को बुलडोज़र चलाने की बजाय गांव-गांव शराब बिक्री रोकने की नसीहत दी है।
