सीधी पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले के कुशल निर्देशन एवं श्रीमती गायत्री तिवारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंद्राज सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान संजीवनी के तहत की गयी बड़ी कार्यवाही।
मामले का विवरण
जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम मयापुर मे संजय उर्फ छोटे दीक्षित अवैध मादक पदार्थ गाजा/स्मैक विक्री हेतु अपने कच्चे माकान मे रखा है जहा पर नये लड़को का जमावड़ा बना रहता है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहरी इन्द्राज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर मुखबिर के बताए अनुसार पते पर संजय उर्फ छोटे दीक्षित के यहां दबिश दी गई जिसमें आरोपी संजय दीक्षित के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 10,000 रूपये एवं एक दशमलव तीस (1.30) ग्राम स्मैक कीमती 4,000 रूपये तथा स्मैक मादक पदार्थ को तौलने वाली मशीन, स्मैक युक्त जली पन्नी, गांजा एवं स्मैक के बिक्री की अवैध कमाई 18,200 रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो क्रमांक एमपी 66 सी 0459 कीमती 10,00,000 (दस लाख) एवं अवैध कार्य में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ पर आरोपी संजय दीक्षित द्वारा बताया गया कि उक्त मादक पदार्थ अजय मिश्रा पिता सदानंद मिश्रा उम्र 22 वर्ष साकिन गोरवी थाना हलिया जिला मिर्जापुर के द्वारा आरोपी जितेंद्र उर्फ रिंकू पांडे पिता राजा पांडे उम्र 35 वर्ष साकिन मायापुर को 5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक दिया था जिसे मोबाइल से ₹9000 पेमेंट किया गया था एवं अवैध मादक पदार्थ को लेने मोटरसाइकिल से राजेश उर्फ लाला साहू एवं जितेंद्र पांण्डेय गए थे। पूछताछ के दौरान बताये गये आरोपियों की पतारसी कर प्रकरण में आरोपियों के पास से बोलेरो एमपी 66 सी 0459 कीमती 1000000 (दस लाख ), मोटर साइकिल यू पी 63 एम 3609 कीमती 50,000 (पचास हजार), मोबाइल 4 नग व इसमें की अवैध कमाई रुपए 46640 रू कुल कीमती लगभग 12 लाख रूपये की जप्ती की जाकर थाना बहरी में अप0क्र0 154/2021 धारा 8/20बी, 8सी, 21सी, 27ए एनडीपीस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
प्रकरण के आरोपी
- अजय मिश्रा पिता सदानंद मिश्रा उम्र 22 वर्ष साकिन पूर्वी थाना हलिया जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
- संजय उर्फ छोटे दीक्षित ग्राम मयापुर थाना बहरी जिला सीधी
- पुष्पेंद्र दीक्षित पिता रमाकांत दीक्षित उम्र 22 वर्ष साकिन डढिया थाना बहरी जिला सीधी
- राजेश उर्फ लाला साहू पिता वनस्पति साहू उम्र 23 वर्ष साकिन मायापुर थाना बहरी जिला सीधी
- जितेंद्र उर्फ चिंटू पांडे पिता राजा पांडे उम्र 35 वर्ष साकिन मायापुर थाना बहरी जिला सीधी
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक थाना प्रभारी इंद्राज सिंह सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम द्विवेदी महिला प्रधान आरक्षक ममता पाठक प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक 182 विजय सिंह महिला आरक्षक 406 सुधा सिंह आरक्षक 11 दिनेश सिंह आरक्षक चालक 410 दिग्विजय सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।




