25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिरे सीएम शिवराज, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

सोमवार को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़े, हालांकि तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया और फिर वे सभी नेताओं के साथ कार्यक्रम से बाहर निकल गए। यह हादसा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के कार्यक्रम के दौरान हुआ।

दरअसल, सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक बड़े होटल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद और प्रीतिभोज के बाद जैसे ही बाहर निकले वैसे ही उनका सीढ़ियों पर बिछे कालीन से पैर फिसल गया और वे गिर पड़े।हालांकि अचानक सुरक्षा कर्मियों और नेताओं ने उन्हें संभागा और उठाया।अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां कुछ देर से लिए खलबली मच गई।

इसके बाद सीएम सभी के साथ बाहर निकल गए।ये पूरा वाक्या इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। गनिमत रही कि सीएम शिवराज को कोई चोट नहीं आई, वे पूरी तरह से स्वस्थ है।सीएम कार्यल से भी इसकी पुष्टी की गई है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होने पहुंची थी।

Related posts

भाजपा नेता जीतेंद्र, पुष्पराज, संतोष एवं तुषार को मिली बड़ी जिम्मेदारियां, जताया आभार 

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश बजट 2022 : 13000 शिक्षकों-6000 आरक्षकों की भर्ती, कर्मचारियों का DA 31%, पढ़े वित्तमंत्री के बड़े ऐलान

MP SIDHI NEWS TEAM

छतरपुर के महाराजा कालेज को ख़त्म करने की साजिश, सौ साल पुरानी धरोहर को सहेजने के बजाय मिटा रही है शिवराज सरकार, कालेज का विश्वविद्यालय में संविलियन का कोई औचित्य नहीं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!