20.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खरगोन हादसे में गंभीर रूप से घायल शुभम शुक्ला की हालत में सुधार- वेंटिलेटर हटाया गया

 खरगोन में हुए दंगे में गंभीर रूप से घायल 16 साल के शुभम शुक्ला को घटना के 6 दिन बाद भी होश नहीं आया है, लेकिन राहत की बात है कि शुभम शुक्ला की हालत में फिलहाल सुधार है और उसे अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। इंदौर के निजी अस्पताल में शुभम का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत की लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जानकारी ले रहे है। दंगों में घायल शुभम की बहन का हादसे के दो दिन बाद ही विवाह था जिसे फिलहाल टाल दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते रविवार को खरगोन में हुए दंगों में शुभम को सिर में गहरी चोट लगी थी, अंदेशा जताया जा रहा था कि शुभम को सर में गोली लगी है लेकिन 10 अप्रैल की आधी रात उसका ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसके सिर में उसे पत्थर लगने की संभावना जताई थी, जिससे वह घायल हुआ, शुभम के सिर की सर्जरी के दौरान क्योंकि गोली नहीं मिली और न ही गोली से लगने वाली चोट के निशान मिले है। वही मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह लगातार शुभम की हालत में सुधार की पल पल की जानकारी ले रहे है, बताया जा रहा है कि  उसकी हालत में पहले से काफी इम्प्रूवमेंट है। उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। वह अच्छा रिस्पांड कर रहा है। डॉक्टर व न्यूरो सर्जन की टीम लगातार उसका हालत पर नजर रख रही है, इसके साथ ही राज्य सरकार ने शुभम के इलाज पर होने वाले सभी खर्च वहन करने का फैसला लिया है, वही राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी लगातार उसकी जानकारी ले रहे है।

Related posts

बाल सुधार गृह से 7 कैदी फरार, भागने से पहले गार्ड के साथ की मारपीट 

MP SIDHI NEWS TEAM

इंसानियत को शर्मसार करता यह वीडियो,”जब रक्षक ही बन जाए भक्षक” जिंदगी देने वाले ही बांट रहे हैं मौत….

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में दुधमुंहे बच्चे की मां ने गला दबाकर की निर्मम हत्या, उल्टी-दस्त से थी तंग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!