30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में ही है महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की चाल और चरित्र में लगातार हो रहा है पतन ——सांसद रीती पाठक

जिला महिला मोर्चा ने निकाला अर्थी और किया पुतला दहन

सीधी ।कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कथित रूप से महिलाओं का अपमान करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने लोकसभा संंसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती रीति पाठक की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया की अगुवाई में कांग्रेस की अर्थी निकालकर महिलाओं के सम्मान में,महिला मोर्चा मैदान में। नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के उद्द्घोष के साथ शहर के ह्रदय स्थल गांधी चौक सीधी में पुतला दहन कर नुक्कड़ सभा करके लोगों को संबोधित किया गया।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पुतला दहन के उपरांत महिला मोर्चा द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में महिलाओं से ट्रेक्टर खिंचवाने का निंदनीय और अक्षम्य कार्य किया है। जिसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और हुड्डा को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए। उनके खिलाफ तत्काल एफ आई आर भी दर्ज होनी चाहिए ।वही लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के चाल और चरित्र का लगातार पतन हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुड्डा के चरित्र एवं उनका कृत्य निंदनीय है। मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करती हूं। और कांग्रेस पार्टी से मांग करती हूं कि हुड्डा को बाहर का रास्ता दिखाते हुए देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा पूरे देश में कांग्रेस के नेता हुड्डा द्वारा स्वयं ट्रैक्टर चढकर, महिलाओं से टेक्टर को खिचवाना यह देश की महिलाओं का अपमान है ।इसे महिला मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, इसलिए आज हमने कांग्रेस पार्टी के नेता हुड्डा की अर्थी निकालकर उन का पुतला दहन किया है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री नीलम पांडे ,अंजू पाठक, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवदान साकेत,सुवेन्दु शर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, सोनबरसा मंडल अध्यक्ष जय शंकर प्रसाद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, डॉ अनूप मिश्रा, गजराज सिंह चंदेल, पूनम सोनी, निशा सिंह,उत्तरा वर्मा, अमित प्रधान, राकेश मोर्य, दिनेश गुप्ता,राम प्रसाद साहू, मुनिराज विश्वकर्मा, अजीत सिंह लल्ला, मनोज तिवारी,पुष्पराज सिंह चौहान, युवराज सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह, अरुण सिंह,करतार सिंह, किरण सिंह, आनंद परियानी, डा ओमप्रकाश बैश, शुभम जायसवाल, प्राची वर्मा, ज्योति कुशवाहा,पूजा सिंह कुशराम, महिमा तिवारी, बृजमोहन साकेत,अरुण सिंह सहित अनेक लोगो के साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना अपडेट : सीधी जिले में आज कोरोना के नए 62 मरीज

MP SIDHI NEWS TEAM

50 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश,महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी में थे कार्यरत,करोंदिया में किराए से रह रहे थे

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी – महामंत्री रणवीर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!