25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा का बयान – हम सरकार से डरने वाले नहीं

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने एक बार फिर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि वह सरकार से डरने वाले नहीं है, भले ही सरकार उन पर कितना भी दबाव बनाए। शनिवार को पीसीसी पहुंचे के के मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ह्विसल ब्लोअर डॉ आनंद राय को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसी मामलें में उन पर भी भोपाल के अजाक थाने में मामला दर्ज किया गया है लेकिन उनकी गिरफ़्तारी नहीं की गई जबकि डॉ आनंद राय को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जिससे साफ समझ आता है कि यह सरकार की साजिश है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले व्यापामं की परीक्षा को लेकर स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था जिसमें  डा. राय और  प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने आरोप लगाया था कि यह स्क्रीनशॉट मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी मरकाम के मोबाईल फोन के है और पेपर परीक्षा से पहले ही उन तक पहुँच गया था, जिसके बाद ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने डॉ राय और के के मिश्रा के खिलाफ राजधानी भोपाल के अजाक थाने में एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था, उसी मामलें में क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपितों को नोटिस जारी किया था, लेकिन दोनों ही जवाब देने नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी और गुरुवार को डॉ राय को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

Related posts

जबलपुर में ब्लैक में रेमडेसिविर बेचने वालों पर रासुका : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पहली कार्रवाई जबलपुर में, अब मरीज का मोबाइल नंबर देने पर ही मिलेगा इंजेक्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर के शैल्बी अस्पताल से जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!