33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

गुजरात में मिला कोरोना के XE वैरिएंट का नया मरीज, बेहद संक्रामक है ये वायरस

कोविड-9 के ज्यादा संक्रामक स्वरूप XE का दूसरा मामला अब गुजरात में मिला। वहां पर इस नए वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हो गई है, इससे पहले मायानगरी मुंबई में भी इस वैरिएंट का एक मामला मिला था

अहमदाबाद। कोविड-9 के ज्यादा संक्रामक स्वरूप XE का दूसरा मामला अब गुजरात में मिला। वहां पर इस नए वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हो गई है, इससे पहले मायानगरी मुंबई में भी इस वैरिएंट का एक मामला मिला था।

गुजरात में जिस मामले की पुष्टि हुई है उसको लेकर बताया गया है कि 13 मार्च को शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था लेकिन जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित निकला। WHO के मुताबिक कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे ज्यादा संक्रामक बताया है जो BA.2 वाला जो वैरिएंट है, उसकी तुलना में भी XE 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है।

बता दें कि इससे पहले XE का पहला मामला मुंबई में सामने आया था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि कप्पा स्वरूप के एक मामले की भी पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में 11 वें बैच के 376 नमूनों के अनुक्रमण में इस परिणाम का पता चला।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक्सई म्यूटेंट ओमीक्रोन के उप स्वरूप बीए.2 से 10 गुणा अधिक संक्रामक है। अब तक कोविड-19 के सभी स्वरूपों में बीए.2 को सबसे ज्यादा संक्रामक माना जाता रहा है। ओमीक्रोन के स्वरूप, बीए.1 और बीए.2 में बदलाव से यह एक्सई स्वरूप बना है।

शुरूआती अध्ययन के मुताबिक बीए.2 के मुकाबले एक्सई की वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत है। जांच के दौरान इसकी पहचान भी मुश्किल होती है इसलिए इसे ‘स्टील्थ वेरियंट’ कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि बदलाव के बाद बना यह स्वरूप पूर्व के स्वरूपों की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है।

Related posts

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ औपचारिकताएं ही क्यों, ब्लैक फंगस का इलाज क्यों नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

PF पर मिलेगा 40 साल में सबसे कम ब्याज,6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका

MP SIDHI NEWS TEAM

कल शाम साढ़े पांच से 6 बजे होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!