28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमेरा विंध्य

रीवा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले महंत को सिंगरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा सर्किट हाउस में शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देने वाला महंत को सिंगरौली (Singrauli) पुलिस ने गिरफ्तार कर रीवा पुलिस के हवाले कर दिया है, आपको बता दे कि महंत सीताराम दास महाराज रीवा के सर्किट हाउस में एक नाबालिक छात्रा के साथ अपने साथियों के साथ मिलकर सामुहिक बलात्कार किया था।

आपको बता दें कि जैसे ही यह घटना रीवा में आग की तरफ फैली महंत व उसके साथी फरार हो गए, लेकिन मोरवा एसडीओपी राजीव पाठक, विन्ध्यनगर थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह व उनकी टीम ने गुप्त सूत्रों के आधार पर सिंगरौली में गिरफ्तार कर रीवा पुलिस को हवाले कर दिया है, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उत्तरप्रदेश भागने से पहले ही सिंगरौली पुलिस द्वारा काफी चतुराई से गिरफ्तार करने के बाद हर तरफ सिंगरौली पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं वही एक बार फिर सिंगरौली पुलिस ने यह साबित कर दिया कि आरोपियों का इनसे बच पाना नामुमकिन है।

बता दें कि रीवा शहर के सरकारी सर्किट हाउस में महंत सहित चार लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अभी तक के वाकये में हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना 28 मार्च की शाम की है जब आरोपी एनेक्सी भवन रूम नंबर 4 में ठहरा हुआ था। आरोपी की पहचान कथा वाचक महंत सीताराम दास महाराज सहित 3 अन्य के रूप में की गई है। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश द्वारा लड़की को झांसा देकर उस रूम में लाया गया। बदमाश ने किशोरी को कहा था कि महंत के विशेष आशीर्वाद से उस कन्या के काम बन जाएंगे।

वहीं पीड़िता के बयान के मुताबिक पहले उसे शराब पिलाई गई और बाद में उसे कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक कमरा हिस्ट्रीशीटर के नाम पर ही बुक था। एक बयान के मुताबिक महंत सहित तीन लोग उस कमरे में शराब पी रहे थे। पीड़िता को भी शराब पिलाने की कोशिश की गई तो उसने मना कर दिया तो कमरे में उसके साथ ज्यादती की गई। वही महंत ने अपने सहयोगियों से पीड़िता को घर छोड़ आने के लिए कहा। साथ ही उसे कुछ भी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 29 की शाम जब पीड़िता अपने घर सतना पहुंची तो उसने पिता को सारी जानकारी दी। जिसके बाद पिता द्वारा रीवा के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

Related posts

महिला की हत्या पर की गलत विवेचना तो ADGP ने ना प्रभारी और ASI को किया बर्खास्त

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना में महिला का जला हुआ शव मिला,पुलिस को शक-पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने हत्या कर आग लगा दी

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले के बाहर से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिवस तक होम क्वारेंटाइन करना होगा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!