21.3 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

प्रधानमंत्री के मन की बात आम जनों की आवाज – प्रदेश मंत्री पाण्डेय  

सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को जिले के सभी मंडलों के बूथ स्तरों पर सामूहिक रूप से सुनी गई। जिसमें जिले के लाखों लाख कार्यकर्ता लाभान्वित हुए। 

प्रसारण सुनने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडेय ने इसे देश की आवाज के साथ जनता जनार्दन का लोकप्रिय प्रसारण बताया। इस प्रसारण को सुनने के पश्चात देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत -इंद्र शरण 

कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम श्रवण करने के पश्चात इसे देशवासियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और इसमें शामिल होने के पश्चात देश के लोगों के स्वाभिमान एवं उनके द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का भी पता चलता है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जिले के कुचवाही मंडल के बूथ क्रमांक 132, 133, 134 बूथ कमेटी के साथ अतिथियो ने मन की बात सुनी। जिसमें मुख्य रूप से जिले के उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला कार्यक्रम प्रभारी एड राम प्रसाद वैश्य, राजेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सावधान सीधी : आज जिले में 93 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले…..

MP SIDHI NEWS TEAM

गोशाला में मवेशियों को चारा भूसा समय पर नहीं मिलने से 61 गायों की भूख से मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

थाना प्रभारी कोतवाली अधिनस्थ स्टाफ से हुए रूबरू कोविड 19 ड्यूटी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!