30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर जल्द मिलेगा राज्य मंत्री भारत

सीधी:- उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा । शासन से स्वीकृति लेने की कार्यवाही को शीघ्र करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। राज्य मंत्री कुशवाह एम.पी. एग्रो कर्मचारी संघ के 37वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि रायसेन जिले में स्थित बाड़ी संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की माँग पर भी विचार किया जायेगा। कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने की पहल की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री श्री कुशवाह का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम को संघ के संरक्षक श्री अनिल वाजपेई और अध्यक्ष चंद्रशेखर परसाई ने संबोधित किया। संघ द्वारा पिछले वर्षों में किये गये कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। निगम के कर्मचारी के.एम. थॉमस और नसीम खान को उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।

Related posts

मध्य प्रदेश में कोरोना का महाविस्फोट, इंदौर-भोपाल में हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

फैक्ट्री में तैयार हो रही थी नकली शहद, पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश-ओपन बुक पद्धति से होंगी परीक्षाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!