19.4 C
Madhya Pradesh
November 5, 2026
MP Sidhi News
धर्म

शुक्र देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत; होगा जबरदस्त धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका अच्छा या बुरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. धन-वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ का योग बन रहा है. 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दूसरा सबसे बड़ा ग्रह माना गया है. शुक्र को धन, ऐश्वर्य, प्रेम, रोमांस और सुंदरता का कारक कहा जाता है. शुक्र का राशि परिवर्तन 31 मार्च को कुंभ राशि में होने वाला है. इस स्थिति में शुक्र देव 28 अप्रैल तक रहेंगे. शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों किस्मत बदलने वाली है. 

मेष

शुक्र का गोचर आय स्थान पर होगा. शुक्र के इस गोचर से मेष राशि को जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. व्यापार में आमदनी बढ़ेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. इसके अलावा बिजनेस में लगातार वृद्धि होगी. इस दौरान जो भी काम करेंगे उसमें लाभ मिलेगा. 

सिंह

शुक्र का गोचर 7वें भाव में होगा, जिसकी वजह से साझेदारी वाले व्यापार में जबरदस्त धन लाभ होगा. बिजनेस में आर्थिक स्थिति और भी बेहतर होगी. नौकरी पेशा वाले जातकों को प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी. 

मकर

इस राशि के लिए शुक्र का गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा. शुक्र का गोचर धन भाव में होने के कारण आय में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में सैलरी बढ़ने की प्रबल संभावना है. बिजनेस में आर्थिक लाभ पहले से बेहतर होगा. साथ ही व्यापार में अटका हुआ धन वापस मिलेगा. साझेदारी में काम करने वालों को भी विशेष लाभ मिलेगा. 

कुंभ

शुक्र के राशि परिवर्तन से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद के काम से आर्थिक लाभ मिलेगा. गोचर की अवधि में चारों तरफ से आर्थिक लाभ मिलेगा. इसके अलावा इस दौरान निवेश से भी धन लाभ होगा. रोगजार में आर्थिक उन्नति होगी. 

Related posts

डोली पर होकर सवार आएंगी माता रानी, 8 दिनों में होगा मां के नौ रूपों की पूजा अर्चना- ज्योतिषाचार्य नागेन्द्र किंकर ध्रुव जी

MP SIDHI NEWS TEAM

पाँच राशियाँ जो होती हैं पैसे से धनवान, समझते है पैसे का महत्व

MP SIDHI NEWS TEAM

फरवरी माह में शनि ग्रह का उदय होगा; सभी राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!