36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, किसानों के लिए यह बड़ी मांग

मध्यप्रदेश में किसानों के लिए सरकार द्वारा बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज से किसानों के लिए बड़ी मांग की है। कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखे अपने पत्र में क्रेडिट कार्ड रिन्यू की आखिरी तारीख को बढ़ाने की बात कही है। सहकारी समिति के माध्यम से क्रेडिट कार्ड रिन्यू करने की आखिरी तारीख 28 मार्च है।

वहीं अगर किसान द्वारा 28 मार्च क्रेडिट कार्ड को रिन्यू नहीं किया जाता है तो उन्हें उनके लंबित ऋण पर ब्याज की अदायगी करनी होगी। जिसका मामला अब कमलनाथ ने सीएम से सामने उठाया है। अभी Kamalnath का कहना है कि मौसम की मार के कारण पहले ही किसानों को फसलों में काफी नुकसान हुआ है। खरीफ की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है जबकि सहकारी समिति के माध्यम से क्रेडिट कार्ड रिन्यू करने की अंतिम तारीख 28 मार्च रखी गई है।

वहीं उन्होंने तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है। पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि गेहूं की फसल अभी कैसी है ऐसे में फसलों को बेचने में करीब 2 से 3 महीने का समय लग जाएगा। इसलिए कर्ज चुकाने के लिए किसानों के समय को बढ़ाया जाना जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक रबी की पूरी फसल भीख नहीं जाती, तब तक किसानों को ऋण चुकाने की तारीखों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। किसान पहले से ही तबाही का मंजर झेल रहे।

कई जिलों में मानसून के कारण अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में यह उनके लिए यह राहत का विषय होगा। साथ ही साथ उन्हें ऋण चुकाने के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाएगा। बता दे मध्य प्रदेश में सहकारी समिति के माध्यम से क्रेडिट कार्ड रिन्यू करने की आखिरी तारीख 28 मार्च है। वहीं अगर किसान द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड को रिन्यू नहीं किया जाता है और ना ही राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो किसानों को लंबित ऋण की राशि पर ब्याज चुकाना होगा।

Related posts

गरीब परिवारों के बीच लंच पैकेट,मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया जन्मदिन

MP SIDHI NEWS TEAM

अस्पताल की व्यवस्थाएँ चुस्त-दुरुस्त करें,तीसरी लहर के लिए विशेषज्ञों की समिति बनायें-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए परिणाम किये जारी,अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर चेक कर सकते रिजल्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!