33.3 C
Madhya Pradesh
June 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सहायता राशि के साथ फसल बीमा की 25 प्रतिशत अग्रिम क्लेम राशि दी जाएगी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री पहुँचे ओला प्रभावित किसानों के खेतों में Iउनारसी कलां और छोटी राघोगढ़ गाँव में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया अवलोकन I

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। फसलों में 50 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 30 हज़ार रुपये की क्षतिपूर्ति के साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। बीमा कम्पनी से 25 प्रतिशत क्लेम राशि अग्रिम रूप से दिलाई जाएगी और शेष 75 प्रतिशत राशि क्लेम फाइनल होने पर दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रभावित किसानों के कर्ज को अल्पकालीन से मध्यमकालीन करने और एक वर्ष के ब्याज की राशि राज्य शासन द्वारा भरे जाने की घोषणा भी की।

सर्वे सूचि ग्राम पंचायत में चस्पा करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम उनारसी कलां में ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई का फसलों को जायज़ा लेने के बाद किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के धनिया, गेहूँ, चना और सरसों के खेत में जाकर ओला से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मैं किसानों के साथ हूँ, किसान चिंता न करें, उनके हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि फसलों के सर्वे कार्य में पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाए और सर्वे सूची ग्राम पंचायत भवन में चस्पा करें। कोई भी किसान सर्वे से छूटना नहीं चाहिये। जिन किसानों को आपत्ति हो उनकी फसल का पुनः सर्वे किया जाए।

जहाँ भी फसलों को क्षति हुई है, वहाँ दी जाएगी सहायता राशि

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि से जहाँ भी क्षति हुई है, वहाँ पूरी संवेदनशीलता के साथ सर्वे कर सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईंट भट्टा, घरों और मवेशी आदि की क्षति के लिए भी सहायता राशि नियमानुसार दिए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे घबराएँ नहीं, सरकार पूरी संवेदनशील के साथ किसानों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाकर योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि सिरोंज सहित सीमावर्ती जिले के आरोन, राघोगढ़ और चाचौड़ा में भी फसलों को नुकसान पहुँचा है। इन क्षेत्रों में भी फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

उनारसी कलां में अस्पताल निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से रू-ब-रू होकर संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि उनारसी कलां बड़ा गाँव है। यहाँ अस्पताल निर्माण करवाया जाएगा, जिससे आसपास के दर्जनों गाँव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बुर्जुग कृषक फूलबाई को लगाया गले

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम छोटी राघोगढ़ में बुजुर्ग किसान श्रीमती फूलबाई के खेत में फसल का जायजा लेने पहुँचे। ओलावृष्टि से चने की फसल को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए फूलबाई की आँखें नम हो गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फूलबाई को गले लगाया और उसके आँसू पौछते हुए कहा कि चिंता ने करें आपका भाई नुकसान की पूरी भरपाई करवाएगा। उन्होंने श्रीमती फूलबाई को तत्काल 50 हज़ार रुपये की सहायता उपलब्ध कराने  के निर्देश जिला कलेक्टर को दिये।

      उल्लेखनीय है कि उनारसी कलां और छोटी राघोगढ़ सहित लटेरी तहसील के लगभग 18 गाँव में 1720 किसानों की करीब 2 हजार हेक्टेयर से अधिक चना, धनिया, सरसो और गेहूँ की फसल को नुकसान हुआ है। राजस्व अमले ने सर्वे कर 5 करोड़ 50 लाख रूपये की सहायता राशि पारित की है।

Related posts

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पहुंची पुलिस ने दुकानदार के सिर पर मारा डंडा निकला खून, भीड़ ने आरक्षक को जमकर लाठी-डंडों से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती और फिर प्यार में युवक ने दी जान, ताज्जुब की कभी प्रेमिका से मिला ही नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

बिना लाइसेंस चल रही कीटनाशक कंपनी का गोदाम सील, माल जप्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!