29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

पंचायत चुनावों को लेकर सबसे बड़ी खबर, विधानसभा में पेश हुआ संकल्प

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश की विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प पेश किया है कि बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत के चुनाव ना हो। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसका समर्थन किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में संकल्प पेश किया है। सीएम शिवराज संकल्प पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सदन संकल्प लेता है कि बिना अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के पंचायत चुनाव ना कराए जाएं। ओबीसी आरक्षण में विधानसभा में अशासकीय संकल्प लाया गया है। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है ।

गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही ओबीसी आरक्षण को लेकर हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के बार-बार के आदेशों के पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। ऐसे में सरकार को सारी स्थिति साफ करनी चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई है और वहां पर एप्लीकेशन फॉर रीकॉल (Application for Recall) दी गई है।

इसके साथ ही जल्दी सुनवाई की अपील भी सुप्रीम कोर्ट से की जा रही है। विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ और बार-बार हंगामा करने लगा। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही पहले 10 मिनट, फिर 10 मिनट और फिर एक बार स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अशासकीय संकल्प पेश कर दिया।

Related posts

महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ से लगी राज्य की सीमाएं सील,जहां जरूरत पड़ी, वहां लॉकडाउन लगाया जाएगा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

दो हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के साथ रीडर पकड़ाया -रीवा लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

फिर डराने लगा कोरोना.. बढ़ने लगे कोरोना मरीज, सीएम ने बुलाई बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!