29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भारत स्काउट एवं गाइड ने कन्या विद्यालय में आयोजित किए विविध कार्यक्रम

सीधी । भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सीधी द्वारा स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अंकुर योजना अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं भारत स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे की अध्यक्षता तथा विद्यालय के प्राचार्य रामाधार पाण्डेवा, संघ के सचिव हरिशंकर पांडे की विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ ।

कार्यक्रम संयोजक एवं स्काउट गाइड जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती अजीता द्विवेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सोनी, शिक्षिका मंजुला त्रिपाठी, पूनम सिंह, उर्मिला पटेल, अमन द्विवेदी का सहयोग सराहनीय रहा । मानसी कुशवाहा, दीप्ति मिश्रा एवं दीक्षा द्विवेदी ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वर्ष भर सेवा कार्य एवं स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए विद्यालय की गाइड रोली शुक्ला, रेशू कुशवाहा, अंजू कुशवाहा, अंकिता कोरी, रीशू जायसवाल, हंसू कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अंकुर योजना के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। उसके पश्चात स्वच्छता का संदेश देने के लिए विद्यालय की गाइड छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर की स्वच्छता की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत गाइड द्वारा प्रस्तुत किए गए। डी ओ सी एवं शिक्षिका श्रीमती अजीता द्विवेदी के निर्देशन में हैंडीक्राफ्ट का निर्माण गाइड द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं सहित सैकड़ों की संख्या में गाइड, कप एवं बुलबुल उपस्थित रहीं । विद्यालय के प्राचार्य श्री पण्डेवा ने भारत स्काउट एवं गाइड संघ के स्काउट्स और गाइड्स की सराहना की।

Related posts

भाजपा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी – महामंत्री रणवीर

MP SIDHI NEWS TEAM

कैमोर पहाड़ पर मौत का तांडव जारी, रेत से लदा हाईवा पहाड़ से गिरा नीचे एक की मौत, अमिलिया थाना अंतर्गत का

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : बड़ी खबर पत्रकार व रंगकर्मियों के साथ हुई घटना पर सीधी कोतवाली TI संस्पेंड और सब इन्स्पेक्ट लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!