22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कैमोर पहाड़ पर मौत का तांडव जारी, रेत से लदा हाईवा पहाड़ से गिरा नीचे एक की मौत, अमिलिया थाना अंतर्गत का

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी जिले के अमिलिया थाने अंतर्गत कैमोर पहाड़ से आज सुबह लगभग 5:30 बजे रेत से लदा हाईवा क्रमांक नंबर MP 53 HA 1315 नीचे गिर गया हैं जो कि अमिलिया से हनुमाना की ओर जा रहा था।

प्राप्त सूचना के अनुसार बताया जाता है कि 4 किलोमीटर पहाड़ चढ़ने के बाद हाईवा पहाड़ के किनारे पत्थर से टकराईं और लगभग 50 फीट नीचे जा गिरी जिसमें मोटर मालिक रमेश जायसवाल पिता स्वर्गीय दशरथ जयसवाल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मेढौली का बताया जा रहा है। वाहन मालिक स्वयं वाहन को चला रहा था। ड्राइवर बाजू में बैठा हुआ था। जानकारी के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी कई बार इस पहाड़ ने सैकड़ों की जान ले चुकी है। आपको बताते चलें यह 5 किलो मीटर का पूरा पहाड़ मौत का सफर है। बरसात के दिनों में बड़ी-बड़ी चट्टानें ऊपर से रोड की तरफ गिर जाती हैं। जिसको हटाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। साथ ही रोड के किनारे हजारों फीट का गहरा खाई है। पलक झपकते ही घटना दुर्घटना हो जाती है। अब देखना और होगा कि कितनी घटना प्रशासन की लापरवाही से देखने को मिलती है।

Related posts

एफ.आई.आर. से डरने वाली नहीं है कांग्रेस आंकड़ों की लुकाछिपी का खेल बंद करें,शिवराज सरकार को जमीनी हकीकत बताना विपक्ष का दायित्व-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पेशाब कांड: ब्राह्मण समाज बनवाएगा आरोपी प्रवेश शुक्‍ला के पिता का घर, खाते में ट्रांसफर कर रहे लाखों रुपये

MP SIDHI NEWS TEAM

संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!