29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सुधीर सक्सेना बने मप्र के नए डीजीपी

मध्य प्रदेश को नया डीजीपी मिल गया है। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना को मध्य प्रदेश का 31वां डीजीपी बनाया गया है।इस संबंध में गृह विभाग ने आज 4 मार्च को आदेश जारी कर दिए है। सुधीर सक्सेना अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने उन्हें दो मार्च को ही रिलीज कर दिया था। इसके बाद वह मूल कैडर में वापस लौट गए थे। वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी आज 4 मार्च 2022 को रिटायर हो रहे हैं।

सेक्रेटरी सिक्योरिटी दिल्ली में पदस्थ आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना की सेवाएं मध्यप्रदेश को वापस लौटा दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त और उनके सचिवालय में रह चुके सुधीर सक्सेना को मध्यप्रदेश में नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना 1992 से 2000 तक में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में SP रह चुके हैं। 2012 से 2014 तक को CM के ओएसडी और 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस के चीफ चुके हैं।

चार मार्च 2022 को डीजीपी की कुर्सी संभालने के बाद सक्सेना नवंबर 2024 में रिटायर होंगे।सुधीर सक्सेना रायगढ, छिंदवाड़ा, रतलाम और जबलपुर जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वर्ष 2002 में उन्हें CBI में नियुक्त किया गया था।चार मार्च 2022 को डीजीपी की कुर्सी संभालने के बाद सक्सेना नवंबर 2024 में रिटायर होंगे।सुधीर सक्सेना के अलावा पवन जैन, राजीव टंडन भी डीजीपी की रेस में शामिल थे। वही राजीव टंडन को भी प्रभारी डीजीपी बनाए जाने की अटकलें थे, लेकिन गृह विभाग ने सक्सेना के नाम पर मुहर लगाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

गौरतलब है कि वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी का आज 4 मार्च 2022 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्होंने 5 मार्च 2020 को पदभार ग्रहण किया था। सितंबर 2020 में वह रिटायर होने वाले थे। मगर सरकार की तरफ से उन्हें 2 साल का एक्सटेंशन दिया गया था। वह 60 साल से अधिक की उम्र में भी सरकारी सेवा में बने रहे। आज शाम राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में उनका विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित होगा।

Related posts

सोमवार से शुरू होगा बजट सत्र, मंत्री-विधायकों के लिए गाइडलाइन जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण की उपस्थित में सैकड़ों लोगों ने कराया वेक्सिनेशन  

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार दे सकती है कंप्यूटर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!