हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर (Black Panther) के अभिनेता चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) का निधन कैंसर के कारण हो गया है। पिछले 4 वर्षो से कोलन कैंसर से ग्रसित सुपरस्टार ने 43 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चैडविक बोसमैन के निधन की खबर सुनकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की लहर छा गई है। फैंस से लेकर सितारे तक अभिनेता को याद करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
