29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशरोजगार समाचार

2 मार्च से आवेदन कर सकेंगे अतिथि विद्वान, 4 अप्रैल को होगा अलॉटमेंट

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी कॉलेजों में अतिथि विद्वानों के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम, टाइम टेबल, कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके अनुसार 2 मार्च बुधवार से अलग अलग विषयों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी और इसकी लास्ट डेट 20 मार्च 2022 है।

भर्ती प्रकिया 11 अप्रैल 2022 तक चलेगी। खास बात यह है कि पहले से जो आवेदक अतिथि विद्वान का रजिस्ट्रेशन करा चुके है उन्हें फिर से नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है, वे अपने पुराने रजिस्ट्रेशन को अपडेट कर सकते है।इसमें वे यूजर आईडी एवं पासवर्ड लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल को कैलेंडर अनुसार बदल सकेंगे। कॉलेज स्तर से प्रोफाइल अपडेट कराने की पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी।

कैलेंडर पर एक नजर

  • पहले से रजिस्टर्ड सभी उम्मीदवार 2 मार्च से 20 मार्च तक प्रोफाइल एडिट कर सकेंगे।
  • नए उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की तारीख 2 से 20 मार्च तक रखी गई है।
  • कॉलेज लेवल पर डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन 2 से 21 मार्च तक होगा,  इसमें पहले से रजिस्टर्ड और नए रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन का वैरिफिकेशन होगा।
  • विषयवार कॉलेज लेवल से वैकेंसी अपडेट 2 से 21 मार्च तक कर सकते हैं।
  • कॉलेज इस भर्ती पर सत्यापित हो चुके उम्मीदवारों को 23 मार्च से 31 मार्च तक ऑप्शन देगा।
  • मेरिट अनुसार अतिथि विद्वानों की मेरिट बनाई जाएगी।
  • कॉलेजों का अलॉटमेंट 4 अप्रैल को होगा।
  • अलॉटमेंट के बाद अतिथि विद्वानों को 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक कॉलेज जॉइन करने होंगे।
  • कॉलेज मैनेजमेंट जॉइन किए गए गेस्ट फैकल्टी की ऑनलाइन पोर्टल पर 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक एंट्री करेंगे।
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एक बार उच्च शिक्षा विभाग वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम और टाइम टेबल की जांच कर ले।

Related posts

इसाई युवक ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की, अब धर्म परिवर्तन के लिए डाल रहा दबाव

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मौत हुए व्यक्ति के परिवार को मिलेगी 1 लाख की अनुग्रह राशि

MP SIDHI NEWS TEAM

निश्चिंत होकर अपना गेहूँ उपार्जन केन्द्रों पर लाए, किसानों के गेहूँ का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!