24 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

चौथी लहर की आहट:सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कल मोदी की बैठक

देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में लगातार 7वें दिन कोरोना के 2 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,483 नए मामले मिले। इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि जून के अंत में कोरोना की चौथी लहर पीक पर हो सकती है।

उन्होंने IIT कानपुर की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि इसका प्रभाव अक्टूबर तक रहेगा। इसे देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में फेस मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य कर दिया है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट पर कोविशील्ड का प्रभाव बेहद कम
एक स्टडी में पता चला है कि कोरोना के ओमिक्रान वेरिएंट के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन भी कमजोर है। स्टडी में बताया गया कि ओमिक्रॉन के BA.1 वेरिएंट पर कोविशील्ड वैक्सीन का प्रभाव बेहद कम था। इस स्टडी में उन मरीजों को शामिल किया गया जो कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराकें ले चुके थे।

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ कोवैक्सीन भी ज्यादा असरदार नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट आपको बीमार कर सकते हैं। इनसे बचने के लिए बूस्टर डोज की सलाह दी है।

पीएम मोदी बुधवार को सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर 12 बजे सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करेंगे। बता दें कि देश में पिछले एक हफ्ते से लगातार दो हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता राजधानी दिल्ली को लेकर है, जहां रोज 1 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं।

देश में कोरोना के एक्टिव मामले 15,636 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.55% हो गया है। उधर, IIT मद्रास में 32 नए कोरोना केस मिलने के बाद कुल संख्या 111 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में रिकवरी केसों की संख्या 1,970 रही।

इसके बाद देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,25,23,311 हो गई। वहीं, रिकवरी रेट 98.75% है। ICMR के मुताबिक, भारत में कल कोरोना के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में आज सबसे ज्यादा कोरोना के 1011 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। दूसरे नंबर पर हरियाणा है, यहां कोरोना के 470 केस मिले, जबकि एक भी मौत नहीं हुई। तीसरे नंबर पर केरल हैं, यहां 290 नए केस मिले। वहीं, यूपी में 210, मिजोरम में 102, महाराष्ट्र में 84, तमिलनाडु में 55 केस मिले हैं।

IIT मद्रास में 32 और टेस्ट पॉजिटिव, कुल मामले 111 पहुंचे
IIT मद्रास में 32 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद संस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित छात्रों की कुल संख्या 111 हो गई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

Related posts

ममता बनर्जी का ‘खेला शुरू, मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन छोड़ टीएमसी में की घर वापसी

MP SIDHI NEWS TEAM

श्रंद्धांजलि अर्पित कर पीएम मोदी बोले, ‘कल्याण’ नाम सार्थक कर दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज का तंज : राहुल है राहू और केजरी केतु

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!