28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

सिंगरौली : बरगवां पुलिस ने अवैध रूप से भण्डारित लाखों का रेत किया जप्त

बरगवां पुलिस ने रेत माफियाओं (sand mafia) के खिलाफ अवैध भंडारण के खिलाफ को लेकर बडी कार्रवाई की है बताया जा रहा है कि काचन नदी से रेत उत्खनन कर विक्री हेतु भण्डारित किया गया था।

आपको बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एनएच 39 ग्राम गोदवाली त्रिमूला कम्पनी गेट के पश्चिम तरफ साई ढावा के पीछे अवैध रूप से काचन नदी से रेत उत्खनन कर विक्री हेतु भण्डारित किया गया है, जिसके बाद थाना प्रभारी बरगवां आर.पी. सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित कर तत्काल ग्राम गोदवाली त्रिमूला कम्पनी गेट के पश्चिम तरफ साई ढावा के पीछे जाकर अवैध रेत को कब्जे मे लेकर रेत के मालिक का पता तलाश किया गया जो आरोपी राजकुमार वैश्य पिता बंधूराम वैश्य निवासी सेमुआर का होना पाया गया है।

पुलिस ने आरोपी को रेत के वैध दस्तावेज के सम्बध मे तलब किया गया जो उपस्थित नही हुआ, जिसके बाद बरगवां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अवैध खनन परिवहन भण्डारण निवारण अधिनियम 2006 के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मौके पर समक्ष गवाहान अवैध रेत 75 घन मीटर कीमत करीबन 1,000,00/- का अवैध रेत जप्त कर आरोपी की तलास की जा रही है। उक्त इस कार्यवाही मे निरीक्षक आर.पी.सिंह,सउनि सजीत सिंह, सउनि अनिल मिश्रा, प्र.आर. नरेन्द्र यादव एवं आरक्षक विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts

आखिर कब तक कोरोना का डर बता कर लोगों का खून चूसती रहेगी सरकार,आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने लगती सरकार-नारायण त्रिपाठी

MP SIDHI NEWS TEAM

सिरफिरे ने बंदूक की नोक पर अपने ही परिवार को बनाया था बंधक,12 घंटो बाद पुलिस के सक्रियता से मिली से आजादी…

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील : विचलित होकर जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न करें इससे भाजपा को मौका मिलेगा और कांग्रेस का नुकसान होगा-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!