25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी के साथ अखिलेश यादव ने पोस्ट की तस्वीर, सपा में हो सकते हैं शामिल

यूपी चुनाव के बीच एक नई तस्वीर सामने आई है. जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक नजर आ रहे हैं. इससे पहले मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की लगातार अटकलें जारी थीं. अब अखिलेश ने खुद उनके साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है. 

बीजेपी से नहीं मिला था टिकट

लखनऊ में मतदान से पहले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अब मयंक के सपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो चुकी हैं. बता दें कि मयंक जोशी लखनऊ कैंट से बीजेपी का टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था. जिसके बाद वो पार्टी से लगातार नाराज चल रहे थे. अब अगर मयंक सपा में शामिल होते हैं तो उन्हें अखिलेश यादव लखनऊ कैंट से टिकट दे सकते हैं. अखिलेश ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा – “श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट”

रीता बहुगुणा ने भी लगाया था जोर

बेटे मयंक जोशी को पार्टी से टिकट दिलवाने को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने भी खूब जोर लगाया. लेकिन बीजेपी ने मयंक को टिकट नहीं दिया. रीता बहुगुणा जोशी ने यहां तक कह दिया था कि वो बेटे को टिकट के बाद इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. हालांकि जब पार्टी ने मयंक को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि वो पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं. फिलहाल अखिलेश यादव के ट्विटर हैंडल से मयंक जोशी के साथ तस्वीर शेयर हुई है तो इसके कई मायने जरूर होंगे. क्योंकि हर बार अखिलेश यादव किसी नेता को पार्टी में शामिल करने से पहले तस्वीर शेयर करते हैं. 

Related posts

डीएमके नेता ने बिहार के लोगों पर की अभद्र टिप्पणी, बोले- हमारी नौकरियां छीन रहे ‘कम दिमाग’ वाले लोग

MP SIDHI NEWS TEAM

चार घंटे तक चली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में फैसला, सोनिया गांधी बनी रहेंगी अध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

शराब की तलब मिटाने के लिए 8 लोगों ने पिया सैनिटाइजर,7 की मौत, एक गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!