22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कर्म ही पूजा है , व्यक्ति कर्म से महान होता हैं -इन्द्र शरण  

सीधी । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर 13 फरवरी से 19 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी तारतम्य में 16 फरवरी रविदास जयंती के अवसर पर सीधी विधानसभा के पड़रा में भाजपा  जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य और भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सीधी राकेश मौर्य के नेतृत्व में शोभा यात्रा, संतों का सम्मान और सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन मे बृहद प्रकाश डालते हुए कहा कि  कर्म ही पूजा है । सभी कामो को ईमानदारी से करने वाला , व्यक्ति ही महान होता हैं । हर व्यक्ति संत का अनुयायी होता है। मुख्य अतिथि द्वारा रविदास जी अनुयायी संतों को सम्मानित भी किया गया। अजा मोर्चा  जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य द्वारा स्वागत भाषण द्वारा सभी का सम्मान किया गया और रविदास जी के जीवनी में प्रकाश डालते हुए कहा गया मन चंगा तो कठौती में गंगा। 

इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अजा मोर्चा महामंत्री द्वय महेश प्रजापति और श्यामसुंदर दास , किसान मोर्चा महामंत्री संदीप द्विवेदी, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहित वर्मा , जितेंद्र बंशल, जिला मंत्री राजेन्द्र साकेत, मंडल अध्यक्ष राजेश कोरी, सुमित जायसवाल, सुनील भुर्तियां, बंश बहादुर प्रजापति , मंगलेश्वर साकेत, जगत बहादुर प्रजापति, हीरा साकेत, शंकर साकेत, पवन पनाडिया, कमल वर्मा, रामसजीवन पांडेय, रामलाल कोरी, अनिल कुमार,अमृतलाल गुप्ता, शोभनाथ साकेत, शारदा साकेत, कमलेश सिंह, संदीप साकेत बृजभान प्रजापति,राजेंद्र मौर्या ,सुरेश साकेत सहित रविदास जी के सैकड़ों अनुयायी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

चोरी के आरोपी को मड़वास पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी किया गया मशरूका जप्त करते हुए पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

दो हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के साथ रीडर पकड़ाया -रीवा लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव कुल 102 प्रतिशत कवरेज के साथ तीसरे दिन 5500 से अधिक टीकाकृत-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!