32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

नाबालिग लड़की से रेप,आरोपी व पीड़िता पड़ोसी

रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी लड़का प्यार का झांसा देकर ले गया। फिर सूनसान जगह में दुष्कर्म किया। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन परिजनों ने किशोरी को बरामद कर लिया। गायब होने का कारण पूछा तो लड़की के शब्द सुनकर सभी के होश उड़ गए।

तुरंत माता-पिता लड़की को लेकर थाने पहुंचे। जहां चाकघाट पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन विवेचना के समय पता चला कि आरोपी नाबालिग है। फिलहाल नाबालिग लड़के के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को चाकघाट थाने में एक लड़की अपने माता-पिता के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी। उसने कहा कि 12 फरवरी को पड़ोस में रहने वाला लड़का अपने साथ ले गया था। जिसने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर थाने पहुंचकर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बयान दिए।

दोनों एक ही जाति के
पुलिस की मानें तो पीड़िता और आरोपी एक ही जाति के है। साथ ही दोनों पड़ोस के रहने वाले है। वहीं दूसरी तरह लड़की के बताए अनुसार चाकघाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि लड़के की उम्र 18 वर्ष से कम है। ऐसे में नाबालिग लड़के के उम्र संबंधित दस्ताबेज लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

‘ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है, मरीजों की भर्ती नहीं हो सकेगी’ हॉस्पिटल ने लगाया बोर्ड

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना काल में जमीनी विवादों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

MP SIDHI NEWS TEAM

कटनी जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 लाख का गांजा स्टेशन में किया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!