29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

80 हजार शिक्षकों को जल्द मिलेगा क्रमोन्नति का लाभ! इस बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार

मध्यप्रदेश में जल्द अब 80000 शिक्षकों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। शिक्षकों की क्रमोन्नति पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अबतक कोई निर्णय नहीं आया है लेकिन इस बात की जानकारी विधानसभा में पेश की गई है। जानकारी के मुताबिक विधायक राकेश मावई के प्रश्न के उत्तर देते हुए सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधानसभा में लिखित जानकारी दी है। जिसमें शिक्षकों को क्रमोन्नति देने पर विचार किया जा रहा है।

दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान विधायक राकेश मावई की तरफ से पूछा गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के संविलियन के तौर पर नियुक्त किया गया है। जिस पर विधानसभा में जवाब पेश करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शर्त और भर्ती नियम 2018 के तहत कार्रवाई की गई है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में जवाब पेश करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि राज्य शिक्षा केंद्र सहित अन्य इकाई के संविलियन का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वही 80000 मॉडल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों की पदोन्नति के सवाल पर सरकार ने जवाब पेश किया।

सरकार ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इस मामले में कोर्ट के निर्देश के तहत ही कार्रवाई की जाएगी। वही विनोद डागा के सवाल पर जवाब पेश करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सहायक शिक्षकों को पद नाम कब मिलेगा। इसकी समय सीमा बता पाना भी संभव नहीं है, प्रकरण नीति रूप में विचाराधीन है।

Related posts

उज्जैन में कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम पर लाठी और तलवार से लैस ग्रामीणों ने किया हमला, मुश्किल से बची जान

MP SIDHI NEWS TEAM

बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर सीधी सांसद ने बढ़या मदत के हाथ,आक्सीजन के लिये दिये 90 लाख…

MP SIDHI NEWS TEAM

संकट अभी टला नहीं है , रखें सतर्कता और सावधानी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!