29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, मासूम भाई बहन को सांप ने डसा, भाई की मौत

दमोह। घर में नीचे सो रहे मासूम 5 एवं 6 वर्ष के भाई बहन को शनिवार रविवार रात के दौरान सांप ने डस लिया। जिन्हें परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन आज रक्षाबंधन के दिन ही भाई की मौत हो गई।

जिले के सुहेला मुडेरी गांव में रक्षाबंधन पर्व के महज कुछ घंटे पहले ही गोविंद की मौत हो गई और उसकी बहन आरती जिंदगी और मौत की जंग लग रही है। आरती को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। गोविंद की उम्र 6 वर्ष और आरती 5 वर्ष की है। हालांकि उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है। मासूम के फूफा अशोक मुड़ा ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोविंद और आरती जमीन पर सो रहे थे। रात में सांप ने उन दोनों को डस लिया। सुबह भतीजे की हालत बिगड़ी तो कुछ देर यह भी समझ नहीं आया कि आखिर उसे क्या हो गया है। जब उसके शरीर के अंगों को चेक किया गया तो पता चला कि उसके पैर में सांप ने डस लिया है। जब तक कुछ कर पाते सुबह होते-होते उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरती की हालत अचानक बिगड़ी तो समझ में आया कि बच्ची को भी सांप ने डस लिया है।

आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वह तत्काल उसके इलाज के लिए संसाधन नहीं जुटा पाए। कुछ घंटे बाद दो पहिया वाहन में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्ची की हालत कमजोर है और हम इलाज़ कर रहें हैं।

Related posts

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कर्मचारी हितैषी निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का माना आभार

MP SIDHI NEWS TEAM

ज्ञानवापी परिसर मामलें में टिप्पणी करना MP में पड़ सकता है भारी- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की नसीहत

MP SIDHI NEWS TEAM

चयनित OBC उम्मीदवारों के सपोर्ट में कमलनाथ, CM को लिखा पत्र, ये बड़ी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!