27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

31 जनवरी से स्कूल खुलने पर फिलहाल संशय : अगर यही स्थिति रही तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खोलना मुश्किल -शिक्षा मंत्री

 मध्यप्रदेश में 31 जनवरी से स्कूल खुलने पर फिलहाल संशय है, खुद शिक्षा मंत्री ने कहा है की अभी जिस तरह के हालात कोरोना को लेकर बने है उससे लगता है कि 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खोल पाना मुश्किल है, मंत्री इंदर सिंह परमार बैतूल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खोलना मुश्किल होगा। शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि स्कूल खोलना या बंद करना संक्रमण की परिस्थिति पर निर्भर करता है। संक्रमण का प्रभाव कम हुआ तो स्कूल खुल भी सकते हैं। समय पर समीक्षा करेंगे, फिर तय करेंगे कि स्कूल खोले जाए या नहीं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 जनवरी से स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 31 जनवरी तक ऑफलाइन क्लास बंद कर दी थी। इसके बाद से ही ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं।

लेकिन शिक्षा मंत्री ने इस बात को स्वीकार किया है, कि आज की परिस्थिति में सभी की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो सकती है। सरकारी स्कूलों में तो यह बिल्कुल भी नहीं हो सकती। ऑनलाइन पढ़ाई एक कामचलाऊ व्यवस्था है। इसलिए हमने विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को कहा है कि वे एक दूसरे के संपर्क में रहें, जिससे पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे। कोरोना के असर को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया था। फिलहाल शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद अब 31 जनवरी से स्कूल खुलने पर विराम लग गया है।

Related posts

मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले

MP SIDHI NEWS TEAM

इटारसी में हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के घर पर जश्न, जीत मिलते ढोल की थाप पर नाचने लगीं महिलाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना उपचार के लिए बिस्तरों, ऑक्सीजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था अपने-अपने क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर जुट जाएं मंत्रीगण-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!