29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर शराब पीने बाजार गया लोको पायलट, दूसरे पायलट को ले जानी पड़ी ट्रेन

नशे में धुत पायलट

बिहार के समस्तीपुर से एक अजीब वाकया सामने आया है। यहां के हसनपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन खड़ी कर लोको पायलट शराब पीने बाजार चला गया। वह काफी देर तक नहीं लौटा, इधर ट्रेन में बैठे पैसेंजर परेशान होते रहे।

जब नशे में उसने हंगामा शुरू किया तो मामले की जानकारी सामने आई। स्टेशन से जीआरपी की टीम बाजार गई और नशे में धुत पायलट को पकड़कर ले आई। पायलट की हालत ट्रेन चलाने की नहीं थी। इसके बाद दूसरे पायलट को भेजकर ट्रेन को सहरसा के लिए रवाना किया गया।

पूरा मामला समझिए..
वाकया सोमवार शाम का है। 05278 समस्तीपुर- सहरसा सवारी ट्रेन शाम 4.05 बजे सहरसा के लिए चली थी। जब ट्रेन शाम 5:41 बजे हसनपुर पहुंची तो पायलट को राजधानी के क्रॉस होने की जानकारी दी गई। ऐसे में ट्रेन के पायलट और को-पायलट ट्रेन से उतर गए। इसी दौरान पायलट ने कहा कि राजधानी आने में समय है, शहर का बाजार घूमकर आता हूं।

पायलट को हसनपुर बाजार में एक जगह शराब मिल गई। उसने पहले शराब पी और वहीं की चाय दुकान में हंगामा करने लगा। इससे आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और पायलट को गिरफ्तार कर लिया। हसनपुर रेल जीआरपी प्रभारी श्यामदेव यादव ने बताया कि ASI मनोज कुमार के बयान पर लोको पायलट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में उसे समस्तीपुर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एक घंटे तक परेशान होते रहे यात्री
इस बीच 1 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही। यात्री परेशान होते रहे। जब जीआरपी पायलट को पकड़ कर स्टेशन लाई, तो वह ट्रेन चलाने की स्थिति में नहीं था। यात्रियों की खुशकिस्मती से उसी ट्रेन में छुट्‌टी पर जा रहे सहरसा के लाेकाे पायलट ऋषिराज कुमार भी सफर कर रहे थे।

शन मास्टर मनोज कुमार चौधरी ने उनसे आग्रह कर सहरसा जाने का मेमो दिया। इसके बाद ट्रेन शाम के 6 बजकर 47 मिनट पर सहरसा के लिए रवाना हुई। नशे में धुत पायलट करणवीर यादव उर्फ मुन्ना को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से आधी बोतल शराब भी बरामद की गई है। उधर, घटना की जानकारी के बाद रेलवे मुख्यालय में अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। डीआरएम आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में मामले को लेकर बैठक की गई।

Related posts

मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत,सरकार ने 140% खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेगी डीएपी की बोरी

MP SIDHI NEWS TEAM

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देशभर में शोक लहर

MP SIDHI NEWS TEAM

देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं एक टीवी में, कॉमेडी विथ कपिल और दूसरा मोबाइल में कॉमेडी विथ राहुल! उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!