28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
धर्म

शुक्र ग्रह की सीधी चाल; 6 राशियों पर होगी धनवर्षा

वैभव और विलासिता के प्रतीक शुक्र ग्रह वर्तमान में सीधी चाल चल रहे हैं। शुक्र ग्रह की राशि की चाल 6 राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आई है। इन 6 राशियों के जातकों पर आगामी 1 माह तक धन वर्षा होगी, हर कार्य बनेंगे। शुक्र ग्रह एक विशेष राशि में लगभग 23 से 60 दिन व्यतीत करता है, और फिर यह दूसरी राशि में चला जाता है।

27 फरवरी तक रहेगी शुक्र ग्रह की सीधी चाल

ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश बैरागी के अनुसार शुक्र ग्रह 29 जनवरी 2022 से मार्गी हो गए हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 27 फरवरी को सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक शुक्र की स्थिति मार्गी रहेगी यानी यह ग्रह सीधी चाल में रहेंगे।

शुक्र ग्रह वैभव एवं विलासिता का प्रतीक है

शुक्र एक ऐसा ग्रह है जिसे प्रेम की देवता के रूप में जाना जाता है। तुला और वृष राशि पर दोहरी आधिपत्य के साथ शुक्र, प्रेम और धन का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र सांसारिक आकर्षण, स्त्री, विलासिता और जातक के जीवन में सुखों को भी दर्शाता है। शुक्र का मित्र राशि में गोचर व्यक्ति को धन और रिश्तों के मामले में अच्छे परिणाम देता है।

प्रेम, रोमांस और विलासिता के साधन प्राप्त करना आदि। हालांकि, शुक्र का प्रतिकूल गोचर धन, सौंदर्य, प्रेम संबंध, जीवनसाथी, माता के साथ संबंध, रचनात्मक क्षमता आदि को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

शुक्र ग्रह गोचर 23 से 60 दिनों

शुक्र की एक राशि से दूसरी राशि में जाने को विभिन्न राशियों में शुक्र के गोचर के रूप में जाना जाता है। शुक्र का गोचर 23 दिनों से लगभग 60 दिनों के बाद होता है, इसलिए एक कैलेंडर वर्ष में इसके गोचर की संख्या अलग-अलग होती है। किसी विशेष वर्ष में शुक्र के न्यूनतम छह और अधिकतम 15 गोचर हो सकते हैं।

इन राशि के जातकों के लिए शुभ समय

शुक्र ग्रह की सीधी चाल से इन 6 राशि के जातकों के लिए अच्छा समय बना हुआ है :-

वृषभ: इस राशि वालों के लिए अगला एक माह खुशियों से भरा है। अच्छी-अच्छी खबरें मिलेंगी। अचानक से धन प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या आउट आफ द टर्म प्रमोशन मिल सकता है।

मेष: मेष राशि के जातकों को शुक्र ग्रह से आर्थिक लाभ होगा।

धनु: व्यापार व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।

तुला: जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वो एक माह में इस पर फैसला ले सकते हैं। बढ़ी हुई सैलरी मिलने से सभी तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

मकर: मकर राशि वालों के लिए इस दौरान शुक्र 12वें भाव में मार्गी रहेगा। इस स्थिति को बहुत शुभ माना गया है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि से 11वें घर में शुक्र का गोचर हुआ है। इस स्थिति आर्थिक लाभ की ओर इशारा कर रही है। व्यापार में लाभ होगा। सभी योजनाएं सही दिशा में जाएंगी और पूरी होंगी।

Related posts

अयोध्‍या राम मंदिर निर्माण के लिए इस प्रदेश से मिली चंदे की सर्वाधिक धनराशि

inishantthakur@gmail.com

सावन में प्रजा का हाल जानने शहर में निकले बाबा महाकाल, चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में दिए दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

उज्जैन में महाकाल मंदिर तक पहुंचा कोरोना, रुद्र पूजन करने वाले पुजारी चंद्रमोहन की कोरोना संक्रमण से मौत…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!