18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
रोजगार समाचार

MPPSC : इन पदों पर निकली वैकेंसी, 15 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, नोटिफिकेशन जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। दरअसल उम्मीदवारों के लिए MPPSC डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। ऐसे उम्मीदवारों जिन्होंने BDS की डिग्री प्राप्त की और सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं। वह MPPSC ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी 2022 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2022 रखी गई है। वहीं MPPSC डेंटल सर्जन रिक्रूटमेंट परीक्षा 2022 के संभावित तारीख 22 मई 2022 तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

  • इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BDS की डिग्री प्राप्त करने अनिवार्य है।
  • इसके अलावा मध्यप्रदेश जयंती चिकित्सा परिषद ने परमानेंट रजिस्ट्रेशन के अलावा रोजगार कार्यालय में उम्मीदवारों का जीवित पंजीयन होना भी अनिवार्य अहर्ता में शामिल किया गया है।

MPPSC द्वारा डेंटल सर्जन रिक्रूटमेंट परीक्षा 2022 के लिए कुल 193 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं मध्यप्रदेश राज्य शासन की तरफ से MPPSC डेंटल सर्जन द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी पद है। जिसके लिए अधिकारियों को 7th CPCs के तहत वेतनमान उपलब्ध कराए जाएंगे।

आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष जबकि अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वही आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों पर आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को ध्यान से अवश्य पढ़ें। उसके बाद ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • व्हाट्स न्यू पर क्लिक करें
  • एमपीपीएसई डेंटल सर्जन रिक्रूटमेंट परीक्षा 2022 पर क्लिक करें
  • एक नया टैब खुलेगा
  • अपनी जानकारी प्रविष्ट करें
  • भुगतान करें
  • सबमिट करें
  • फॉर्म को भविष्य के संदर्भ में सेव करके रखें

Related posts

 6000 पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती, बदलेगी रणनीति, इस महीने जारी होंगे नोटिफिकेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, मध्य प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार

MP SIDHI NEWS TEAM

2 मार्च से आवेदन कर सकेंगे अतिथि विद्वान, 4 अप्रैल को होगा अलॉटमेंट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!