24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
रोजगार समाचार

MPPSC 2022: 650 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 14 फरवरी लास्ट डेट

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के लिए 692 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी है और 14 फरवरी 2022 लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार मौका जाने से पहले इसका लाभ उठा सकते है। इसमें सैलरी वेतनमानों के हिसाब से दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट https://mppsc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है।लास्ट डेट तक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 16 फरवरी 2022 तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।आवेदन पत्र में प्रति सुधार ₹50 त्रुटि सुधार शुल्क देना होगा। इसके अलावा 16 फरवरी के बाद फॉर्म में किसी भी तरह के सुधार नहीं किए जाएंगे।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार साइट पर विजिट करें और फिर आवेदन करें।

कुल पद-692

पदों का विवरण-

  • अनारक्षित श्रेणी के 188 पद।
  • SC के 110।
  • ST के 138।
  • ओबीसी के 187 पदों ।
  • ईडब्ल्यूएस के 69 पद ।
  • महिला अभ्यर्थियों के 62 पद अनारक्षित वर्ग। SC में 36, ST में 46, ओबीसी के 62 और इस पर EWS में 23 पद आरक्षित।

आयु सीमा- 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। गणना 1 जनवरी 2022 के आधार पर पूरी की जाएगी।अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी गई है अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता-आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास Graduate डिग्री/प्रमाण पत्र होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क-

  • जनरल-ओबीसी के लिए रु 500/ –
  • एससी /एसटी के लिए रु 250/ –
  • शारीरिक विकलांग के लिए रु 250/ –अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

वेतनमान- वेतनमान ₹15600- 39100 +5400 ग्रेड पे तथा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते दे होंगे। यह सभी वेतनमान छठें वेतन आयोग के अनुसार होंगे, सातवें वेतनमान में तत्स्थानी वेतनमान देय होगा। अधिक जानकारी के लिए MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

चयन प्रक्रिया- आयोग को साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पूर्व उम्मीदवारों को इंटर्न से प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण उपलब्ध कराने होंगे।अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ-

  • प्रकाशित होने की तारीख – 29 दिसंबर 2021
  • आवेदन प्रारम्भ – 15 जनवरी 2022
  • आवेदन की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2022
  • परीक्षा की तिथि- अप्रैल 2022

Related posts

अब 6000 पदों पर होगी पुलिस आरक्षकों की भर्ती, आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, मध्य प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकार का होली पर तोहफा, शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता 2 साल से बढ़ाकर की गई 3 साल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!