29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

वर्दी का रौब दिखाते हुए पुलिसकर्मी ने मारी बुजुर्ग को लात

उत्तर प्रदेश की पुलिस यूं ही बदनाम नहीं है। आए दिन उसके ऐसे कई कारनामे सुर्खियों में रहते हैं, जिसके कारण पुलिस की जनसेवा और देश सेवा वाली छवि धूमिल हो जाती है। इसी क्रम में एक पुलिसकर्मी का बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे  वीडियो में एक पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर खड़े एक बुजुर्ग को लात मार रहा है। वीडियो को पूर्व आईपीएस अधिकारी ने भी ट्विटर पर साझा किया है।वीडियो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का है जहां एक बुजुर्ग पुलिसकर्मी के सामने हाथ जोड़कर कुछ कहने की कोशिश कर रहा है। उसी वक्त पुलिसकर्मी बाय-बाय देखने के बाद उस बुजुर्ग को लात मारते हुए चल भाग यहां से कह कर बेइज्जत करता है।

पुलिस अपनी ओर से मामले को ढकनेे की कोशिश में लगी हुई है और प्रथम दृष्टया मामले की जांच करवाने का आश्वासन देने के साथ बुजुर्गों को ‘विक्षिप्त’ बता रही है। पूर्व आईपीएस अफसर आर.के. विज ने वीडियो को साझा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, कुछ पुलिस सुधारों के लिए धन की आवश्यकता नहीं होती है। बस उचित प्रशिक्षण और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई से ही सुधार लाया जा सकता है। मामला अब तूल पकड़ चुका है और उत्तर प्रदेश पुलिस फिलहाल सवालों के घेरे में है।

Related posts

तो क्या विपक्ष में भी अलग-थलग पड़ जाएगी कांग्रेस…….?

MP SIDHI NEWS TEAM

अगले 3 महीने ऑक्सीजन से जुड़ी वस्तुओं और उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी नहीं,कोरोना के टीकों के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी खत्म

MP SIDHI NEWS TEAM

पवार के घर पर हमला : वकील हिरासत में, 100 गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!