29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैली और रोड शो पर जारी रहेगा प्रतिबंध

कोरोना संक्रमण के बीच पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चुनाव आयोग नजर रखे हुए है। शनिवार को एक बैठक में चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि रैली और रोड शो पर लगाया गया प्रतिबंध अभी जारी रहेगा। 31 जनवरी तक कोई भी राजनीतिक दल रैली या रोड शो नहीं कर सकेगा।

शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त की मौजूदगी में सभी चुनाव आयुक्त और उपायुक्त ने बैठक कर चुनावी राज्यों में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की समीक्षा की।  बैठक में पांचों राज्यों के चुनाव आयुक्त भी शामिल हुए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में आने वाले समय ने चुनाव हैं। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को खासतौर पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करें।

गौरतलब है कि कोरोना के हालात को देखते हुए चुनाव आयोग ने पहले 15 जनवरी तक रैली और रोड शो पर प्रतिबंध लगाया था, 15 जनवरी को चुनाव आयोग ने समीक्षा कर पाबंदी 22 जनवरी तक बढ़ा दी  और आज 22 जनवरी को चुनाव आयोग ने फिर से समीक्षा कर चुनावी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ा दिया।

उधर आयोग ने कुछ छूट भी देने का फैसला किया है, पहले चरण के चुनाव के लिए 28 जनवरी से चुनावी सभाओं और घर घर मुलाकात रहेगी  वहीं दूसरे चरण के लिए ये छूट 1 फरवरी से लागू होगी। आयोग ने कहा है कि जो भी छूट दी जा रही है उसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बहुत जरुरी होगा।

Related posts

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की

MP SIDHI NEWS TEAM

जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

विदेशी MBBS छात्रों पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, विवेक तन्खा का पलटवार- ना गिराए देश और छात्र का मनोबल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!