29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी के DNA की जांच करने की सामर्थ्य आज किसी मशीन में नहीं है, वे तो पचनदा हैं-जयभान सिंह पवैया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा  बार फिट हिंदुत्व पर सवाल उठाने पर कट्टर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया ने पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पवैया ने कहा कि राहुल गांधी के DNA की जांच करने की सामर्थ्य आज किसी मशीन में नहीं है। वे तो पचनदा हैं, उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।

भाजपा के बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने राहुल गांधी प्ग्र रबादा हमला बोला है। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए पवैया ने कहा कि राहुल गांधी की दादी से लेकर आज तक उनके परिवार का आरोप लगाने का पुराना राग है। 

पूर्व मंत्री ने कहा उनको शर्म भी नहीं आती।पवैया ने कहा यदि हम अपराधी थे तो उस समय तो आपकी सरकारें थी, क्यों कार्रवाई नहीं की। इसलिए मैं कहूंगा कि पहले तो राहुल गांधी को तो बोलने का कोई अधिकार ही नहीं है। वे अपने को हिन्दू मानते हैं क्या ?पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षमा करें राहुल गांधी का DNA टेस्ट करने की सामर्थ्य आज किसी मशीन में नहीं है, तीन से त्रिवेणी बनती है ये तो पचनदा हैं।  वो क्या जानें हिन्दू और हिंदुत्व को।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांधी के विचारों को जिंदा रखा है, और गांधी की असली हत्यारी कोई है तो वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने गांधी के विचारों की हत्या की और उस समय झूठे लांछन लगा कर देश भक्तों को घेरने की जो कोशिश की गई। 

पूर्व मंत्री ने कहा भारत के सबसे बड़े अदालत ने हमको दोषी क्यों नहीं माना है । पूर्व मंत्री पवैया ने  कहा कि इस तरह देश में तनाव पैदा करने वाले बयान देने पर राहुल गांधी को देश से क्षमा मांगनी चाहिए।

Related posts

रेमेडीसिवीर की कालाबाजारी के आरोपित को लेनेदेन कर छोडने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर निलंबित,एक संदिग्ध की जाँच जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

मजदूर भाई-बहन कोरोना संकट में परेशान न हो – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

विंध्य में डेढ़ सौ करोड़ में बनी सबसे बड़े हॉस्पिटल के घटिया निर्माण की खुली पोल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!