28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा चली बूथों की ओर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अर्जित करें जनता का आशीर्वाद – इन्द्र शरण

सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत लगातार जिले के सभी मंडलों के बूथ समितियों की बैठकें ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मंशा के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान पूरी टीम के साथ जिले के 1035 बूथों में दस्तक दे रहे हैं। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि योजना के छठवें दिन लगातार प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी रामपुर नैकिन, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान सोनवर्षा मंडल के बूथ क्रमांक 34,35 और चितवरिया के बूथ क्रमांक 105, लोकसभा सांसद रीती पाठक ब्योहारी विधानसभा के कई बूथों में, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला वार्ड कोतरकला, धौहनी विधायक कुसमी क्षेत्र में बूथ समितियों की बैठके ली और बूथ पर 22 करणी कार्य संपादित किए । साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडलों के विस्तारक, मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारी लगातार 24 घंटे घर -द्वार छोड़कर बूथों में निवास कर रहे हैं। और बूथों के सशक्तिकरण में जुटे हुए हैं। 

सोनवर्षा और सिहावल मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि बूथ समितियां बूथ जीता- चुनाव जीता के धेय वाक्य को लेकर बूथ में पार्टी का मत प्रतिशत शत पतिशत बढ़ाने के लिए बूथ विस्तारक जी जान से काम करें। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं के साथ जनता का आशीर्वाद अर्जित करें। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं विस्तारक प्रमोद द्विवेदी,  मंडल अध्यक्ष सोनवर्षा जयशंकर द्विवेदी, सिहावल राजेश्वर पटेल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री संदीप द्विवेदी, तुषार द्विवेदी, गिरीश द्विवेदी, सतीश तिवारी, सिरीश शुक्ल, चंद्रशेखर शुक्ल, सिद्धार्थ गौतम, गजराज सिंह, प्रदीप शुक्ल,  रामाश्रय तिवारी, जितेंद्र तिवारी, शुखमंत पाठक, मुनीन्द्र शुक्ल, नवीन पटेल, अल्पेश पटेल, प्रवीण मिश्र, गणेश पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

Related posts

लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा-सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए कांग्रेस समर्पित- अंजू सिंह

VIKASH KUMAR DWIVEDI

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 194 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 250 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 173 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 343 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!