29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

सो रहे पति की बेरहमी से हत्या कराई, फिर लाश के बगल में प्रेमी के साथ रातभर किया रोमांस

प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पति की लाश बिस्तर पर पड़ी रही और वह प्रेमी के साथ रोमांस करती रही। हैरानी की बात यह है कि हत्या के पहले भी दोनों ने साथ समय बिताया था। अलसुबह प्रेमी को घर से जाने का कहकर महिला दूसरे घर पर ससुर के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस टूटे मोबाइल के जरिए आरोपियों तक पहुंची और पत्नी के साथ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली यह घटना राजगढ़ के सुठालिया थाना क्षेत्र की है।

राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी की रात बेरियाखेड़ी गांव में 30 साल के राम दिनेश मीणा की हत्या उसी के घर में घुसकर किसी ने कर दी थी। पति की बेरहमी से हत्या हो गई और पास ही सो रही पत्नी ज्योति की नींद नहीं खुली। जिसके बाद पत्नी पर शक गहरा गया और पुलिस ने उसी पर जांच को फोकस किया।

थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि जांच के दाैरान उन्हें घर से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने सुधरने के लिए भेजा। मोबाइल के संबंध में पत्नी से पूछताछ की तो वह बहाने बनाने लगी। सख्ती करने पर उसने जो खुलासा किया उसे सुन पुलिस भी चौंक गई। 21 जनवरी की रात पति खाना खाकर कमरे में खाट पर सो गया। गहरी नींद में जाते ही पत्नी ने कॉल कर चेन सिंह को घर बुला लिया। हत्या के पहले दोनों ने कुछ समय अकेले में बिताया। इसके बाद प्रेमी ने सो रहे पति पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा सिर पर लगते ही वह निढाल हो गया। पति की लाश बिस्तर पर पड़ी रही और पत्नी प्रेमी के साथ समय बिताती रही। अलसुबह महिला ने प्रेमी को घर से जाने का कहा और सीधे ससुर के पास पहुंची और घटना की सूचना दी। पुलिस ने पत्नी के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की 25 साल की पत्नी ज्योति ने बताया कि गांव में ही रहने वाले 35 साल के चेनसिंह लोधा से उसका अफेयर था। चेनसिंह आरोपी महिला की किराने की दुकान में आता-जाता रहता था। यहीं से दोनों के बीच प्यार पनपा। जो मोबाइल टूटा हुआ मिला है, वह चेनसिंह ने ही उसे गिफ्ट किया था। कुछ दिनों पहले पति ने उसे मोबाइल पर चेन सिंह से बात करते हुए पकड़ लिया था। अफेयर की बात पता चलने पर पति-पत्नी के बीच खूब विवाद हुआ था। मोबाइल टूटने और लड़ाई की बात मैंने चेन सिंह को बताई तो उसने मुझे नया फोन गिफ्ट कर दिया। पति उनके प्यार के बीच आ रहा था। इसलिए चेन सिंह के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।

Related posts

पत्नी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए फिल्मी अंदाज में स्टार्टर में डेटोनेटर लगाकर की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,बोला बात करना बंद किया तो मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

बिजूल नदी के पास अधेड़ का शव मिलने के मामले में मोरवा पुलिस ने नाबालिग बेटे समेत 5 रिश्तेदारों को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!