29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

सिंगरौली : कंपनी में कार्य के दौरान झुलसे व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

गुस्साए ग्रामीणों ने शव को कंपनी गेट पर रखकर शुरू किया प्रदर्शन

बरगवां थाना क्षेत्र में स्थित त्रिमूला इंडस्ट्रीज में बीते 14 जनवरी को कार्य के दौरान हादसा पेश आया था, जहां बॉयलर की चपेट में आने से 48 वर्षीय कमला प्रसाद साहू निवासी रमपुरवा बुरी तरह झुलस गया था। आनन-फानन में उसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में कंपनी प्रबंधन द्वारा बरती गई लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त था। कल रविवार को वाराणसी में इलाज के दौरान कमला प्रसाद साहू की मौत हो गई। उसके परिजनों द्वारा आज सुबह उसका शव लाया गया। जिसके बाद परिजनों समेत भारी संख्या में ग्रामीण उसके शव को कंपनी गेट पर रखकर आश्रितों को नौकरी और मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इधर सूचना मिलते ही एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

एसडीओपी राजीव पाठक ने बताया कि घटना के बाद व्यक्ति का इलाज बनारस में चल रहा था। कल उसके मृत्यु की सूचना मिलते ही निरीक्षक आर पी सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को अंत्येष्टि हेतु 60 हजार मोहिया कराए गए थे फिर भी आज परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जल्द ही कंपनी प्रबंधन से उनकी वार्ता कराकर इस मामले का निराकरण करा लिया जाएगा।

विवादित नेता ने प्रशासनिक अधिकारियों से की झुमझपटी

नायब तहसीलदार जानवी शुक्ला,मोरवा एसडीओपी राजीव पाठक सहित बरगवां थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था जहाँ मृतक के परिजन प्रशासन के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन शव को हटाने लगे तभी अक्सर विवादों में रहने वाले विवादित नेता के द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को प्रशासन के खिंलाफ़ भड़काने व आगजनी जैसी घटनाओं निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा था जिससे स्तिथि काफी तनावपूर्ण निर्मित हो गई।वही तहसीलदार और मृतक के परिजन ने बताया कि जो लोग माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे थे उन्हें इस मामले से दूर दूर तक कोई मतलब नही था लेकिन अक्सर देखा जाता है कि विवादित नेता अपने राजनीतिक रोटी सेकने व जिले में तनाव पैदा करने का कार्य करते है।इतना ही नही विवादित नेता के द्वारा प्रशासन के लोगो के साथ झुमा झपटी तक कि गई।

Related posts

लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही कांग्रेस पर उठाए सवाल, बोले- अध्यक्ष कोई भी बने, नतीजे ज्यों के त्यों ही रहेंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया युवक का शव, नगर परिषद के स्वास्थ्य प्रभारी निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

संकटकाल में भी गरीबों का निवाला हजम कर गए समिति प्रबंधक व सेल्समैन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!