28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई

दतिया जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां एक ASI महावीर शर्मा तीन पुलिसकर्मी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दरअसल मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश सीएम शिवराज ने दिए। जिसके बाद जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ ASI महावीर शर्मा रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। वही वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाने में पदस्थ ASI महावीर शर्मा तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिए गए हैं। वायरल वीडियो में एएसआई शर्मा किसी वकील से रिश्वत की रकम लेते दिखाई दे रहे हैं। दतिया पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया गया। जिसके मुताबिक 12 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

इंदरगढ़ थाने में पदस्थ एएसआई महावीर शर्मा और तीन पुलिस कर्मी द्वारा वकील शिव नारायण वर्मा के घर के बाहर ASI और तीनों पुलिसकर्मी रुपए लेते और जेब में रखते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद इस मामले में चार्जशीट में यह मामला सामने आया कि घरेलू हिंसा के केस में वकील द्वारा पुलिस को रिश्वत दिया जा रहा था वह वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर एसडीओपी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

Related posts

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत चुनावों को लेकर सबसे बड़ी खबर, विधानसभा में पेश हुआ संकल्प

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़ी खबर… आधार कार्ड से जुड़ेंगे बिजली बिल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!