28.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

आज 6380 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, एक्टिव केस 30 हजार

एक तरफ देश में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में भी हालात बिगड़ते जा रहे है। आज 16 जनवरी 2022 को 6380 नए कोरोना संक्रमित मिले है और 1792 मरीज डिस्चार्ज हुए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 30109 पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा केस इंदौर 1852 और भोपाल में 1175 सामने आए है। प्रदेश में पॉजिटिविटि दर 7.71% पहुंच गई है।

आज 16 जनवरी 2022 को मिले 6380 नए केसों में इंदौर में 1852, भोपाल में 1175, ग्वालियर में 756, जबलपुर में 482, सागर में 196, उज्जैन 153, विदिशा 117, सीहोर 102, रतलाम 101 बाकी अन्य जिलों में 100 के अंदर केस मिले है। वर्तमान में भोपाल में 5623 और इंदौर में 8940 एक्टिव केस है।   4 जिलों में संक्रमण दर 5 से 10% के बीच है, बाकी 41 जिलों में संक्रमण दर 5% से कम है।

वही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पीएस उमाकांत उमराव और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी शामिल हैं।PHQ के 40 और शहर के विभिन्न थानों में तैनात 12 पुलिसकर्मियों के अलावा CRPF के 5 जवान और 30 से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स पॉजिटिव हुए हैं। हाल के दिनों में पॉजिटिव आए मंत्रियों के स्टाफ में तैनात 60 से ज्यादा कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक 15 जनवरी की स्थिति में 10 करोड़ 72 लाख डोज लग चुके हैं। पहला डोज 5 करोड़ 32 लाख लोगों को लग चुका है, जो लक्षित आबादी का 97% है, वहीं दूसरा डोज 5 करोड़ 8 लाख लोगों को लगा, जो 92% है। यह और भी संतोष की बात है कि जो लोग अभी अस्पतालों में भर्ती हो रहे, उनमें से ज्यादातर लोग गंभीर नहीं हैं, उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। टीकाकरण का यही लाभ है कि पहले तो संक्रमित नहीं होंगे और हुए भी तो गंभीर नहीं होंगे।

Related posts

कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा युवती को महज 24 घंटों के भीतर ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले

MP SIDHI NEWS TEAM

मेरठ में कारोबारी का अपहरण: दो दिन बाद भी नही लगा सुराग

MP SIDHI NEWS TEAM

चूड़ी बेचने वाले युवक से जाति पूछी, फिर भीड़ ने कर दी पिटाई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!