
मध्यप्रदेश में Corona की तीसरी लहर के बीच संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। आज 13 जनवरी 2022 को मध्य प्रदेश में कुल 4037 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। 24 घंटे में राजधानी भोपाल में जहां 863 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इंदौर में 1104 संक्रमित मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सागर जिले में 133 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
आंकड़ों की जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4037 ने पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें 80 पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश में अब तक 227 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 5.16% है। रिकवरी रेट 96.37 फीसद रिकॉर्ड की गई है। मध्य प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17000 के पार पहुंच गई है। कोरोना के कुल एक्टिव के 17657 रिकॉर्ड किए गए हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर पूरी नजर रखी जा रही है। हर दिन समीक्षा बैठक की जा रही है। मुख्यमंत्री लगातार नए निर्देश दे रहे हैं। लोगों को गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा मास्क अप, सोशल डिस्टेंसिंग सहित होम आइसोलेशन की व्यवस्था का खासा ध्यान रखा जा रहा है।
राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार अपनी पिक पर है। बुधवार को राजधानी में 863 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके लिए 6707 सैंपल की जांच की गई थी। वही संक्रमितों मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12 फीसद पहुंच गया है। भोपाल में सक्रिय मरीजों के आंकड़ा बढ़कर 3000 के पार पहुंच गया है। आंकड़ों की बात करें तो राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 3187 बताई जा रही है। वहीं 3096 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा में है।
इंदौर में मंगलवार को जहां कोरोना संक्रमण के 1169 केस सामने आए थे वही कल याने बुधवार को 1104 पॉजिटिव केस दर्ज किए गये है जिसके बाद औद्योगिक नगरी इंदौर में इलाजरत मरीजों की संख्या 5620 तक जा पहुंची है। बीते 12 दिनों में इंदौर में कोरोना तेजी से रफ्तार पकड़ी है जहां 1 जनवरी कोरोना संक्रमण के 80 मामले सामने आए थे वही 12 जनवरी को 1104 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार पाए गए। जनवरी माह के पहले 12 दिनों में कुल 6867 मरीजों को कोरोना संक्रमण हुआ है जबकि 2 लोगो जान कोरोना ने ली है। इधर, अब भी 5620 लोगो की कोरोना से जंग जारी है। जबलपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या बीते 24 घंटे में 270 पहुंची है।वही ग्वालियर में बीते 24 घंटे में 635 नए पॉजिटिव मिले हैं।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को स्कूल में होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार को निरस्त कर दिया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार रात आदेश जारी किए हैं। स्कूल बंद करने पर जल्द मध्यप्रदेश में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि सबसे पहले छोटे कक्षाओं को बंद किया जाएगा। वहीं उन जिलों में सबसे पहले स्कूलों को बंद किया जाएगा। जहां संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है।
राजधानी भोपाल में तेजी से संक्रमित मरीजों में बच्चों भी शामिल है। दरअसल बीते 24 घंटे में 47 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें 8 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। वही जनवरी से अब तक 18 साल तक के 240 से ज्यादा बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है।
इधर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुधवार दोपहर उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इधर संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जेल में कैदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है।
