28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना अपडेट : 5 पॉजिटिव, 31 दिन में 504 नए केस, तीसरी लहर की आशंका, प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई

एक तरफ नेशनल कोरोना सुपरमॉडल कमेटी ने भविष्यवाणी की है कि कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) अगले साल फरवरी 2022 में भारत में आने की संभावना है।वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में कोरोना एक्टिव की संख्या 182 हो गई है। आज 19 दिसंबर 2021 को 15 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद संक्रमण दर 0.3 फीसदी पहुंच गई है। राहत भरी खबर ये है कि 14 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे और रिकवरी रेट 98% के पार बना हुआ है।

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 नए केस आए हैं, वही 14 स्वस्थ होकर घर लौटे है, जिसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केस‌ों की संख्या 182 हैं।वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 0.3 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। शनिवार को प्रदेश में 59,494 सैंपल लिए गए।ओमिक्रोन को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है।हम प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

नए केसों में भोपाल में 5, इंदौर में 6, सागर 3 और सिवनी में 1 केस मिला है।इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, UAE और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं।चिंता की बात ये है कि सागर में एक 35 साल के युवा की कोरोना से मौत भी दर्ज की गई है। पिछले 31 दिन में MP में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं।प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित और 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान चुकी है।वर्तमान में भोपाल में एक्टिव केस 62 और इंदौर में 70 के आसपास है।

इधर, शनिवार को बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए है कि ओमिक्रॉन के केस मध्यप्रदेश में अभी नहीं हैं, लेकिन अन्य राज्यों की स्थिति देखते हुए प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी रखें, जिससे लहर आने का खतरा न हो। हर जिले की कार्य-योजना बनाएँ, जिससे वहीं पर मरीजों का उपचार हो सके। जिलेवार सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बिस्तरों की मैपिंग कर ली जाये। हर जिले में एक माह के लिए दवाओं एवं आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में इन्पैल्ड अस्पतालों के अनुबंध को 1 जनवरी से 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया जायेगा।

हम रिस्क नही ले सकते, प्रभारी मंत्री बैठक करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्रिटेन में बड़ी संख्या में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। इसी तरह अन्य देशों एवं भारत के कुछ राज्यों में भी कोरोना के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं। यह सही समय है हमें सावधान रहने का। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रहें। सभी प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में तैयारी बैठक करें। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठकें हो जायें। हर व्यवस्था पर नजर रखें। कलेक्टर समन्वय बनाये।कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए हम प्रदेश में कोई भी रिस्क नहीं ले सकते। पिछली बार जो हानि हुई उसे दोबारा नहीं दोहराना चाहते हैं। हर परिस्थिति के लिए हम तैयार रहें। लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए निरन्तर प्रेरित किया जाये।

 प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट प्रदेश में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिलने के साथ ही प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई है। ओमिक्रॉन से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी जानकारी दी।

सारंग ने कहा कि नए वैरिएंट के प्रसार के बीच राज्य सरकार ने अस्पतालों में बेड्स की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना सहित चिकित्सा सुविधाओं को अपग्रेड किया है। प्रदेश के के सभी 13 मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबंधित अस्पतालों को भी अपग्रेड किया गया है।

हर जिले की प्लानिंग रिपोर्ट बनेगी

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को समीक्षा बैठक ली थी। इस बैठक में सभी प्रभारी मंत्री और प्रभारी अधिकारी वर्चुअली मौजूद थे। बैठक में निर्णय हुआ कि हर जिले की प्लानिंग रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में कितने बेड की व्यवस्था की जा सकती है।

निजी अस्पतालों से समन्वय

मंत्री सारंग ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों के साथ पूरी तरह समन्वय और कम्युनिकेशन स्थापित किया जाएगा। जिला लेवल पर प्रत्येक प्राइवेट अस्पताल से वहां का प्रशासकीय अमला बात कर किस ढंग से उन अस्पतालों में बिस्तर की संख्या में बढ़ोतरी कर सकते हैं। सारंग ने बताया कि जो भी अस्पताल बिस्तर में बढ़ोतरी कर रहे हैं उसमें ऑक्सीजन, मैनपावर, हेल्थ वर्कर और दवाई की व्यवस्था सुचारू करें इसके लिए उनसे बातचीत की जाएगी।

प्रदेश में 2 से 3 केस रोज बढ़ रहे

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में हर रोज कोरोना के आंकड़ों में 2 से 3 मामलों की वृद्धि हो रही है, इसलिए हम सभी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम यह सुनिश्चित करें कि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर ना आए। इसके लिए हमने सुनिश्चित व्यवस्था की हुई है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। इसमें इंदौर में 6, भोपाल में 5, सागर में 3 और सिवनी में 1 मरीज मिला है। प्रदेश में अभी 182 एक्टिव केस है। उज्जैन में भी कोरोना संक्रमित 5 मरीजों का उपचार माधव नगर अस्पताल में चल रहा है।

Related posts

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

MP SIDHI NEWS TEAM

एमपी बोर्ड: 10वीं, 12वीं की विशेष परीक्षा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, सिंतबर में होंगे एग्जाम

MP SIDHI NEWS TEAM

सरबजीत को अस्पताल से थाने ले आई ओमती पुलिस,एसआईटी कर रही पूछताछ,माइनर अटैक की जांच करेगी मेडिकल टीम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!