18.6 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

MPPEB पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 : 8 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड पर जाने नई अपडेट

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जल्द जारी करने जा रहा है। दरअसल परीक्षा 8 जनवरी से शुरू होगी। वहीँ वे आवेदक, जिन्होंने MPPEB द्वारा अनुशंसित प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन पत्र जमा किया है। साथ ही उनकी प्रोफाइल एमपी राज्य में कांस्टेबल के पद के लिए पात्र है। वे MPPEB पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें कि 8 जनवरी से शुरू होने वाली प्रक्रिया में करीब 12 लाख 17 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। आंकड़ों की माने तो 12 लाख 17 हजार उम्मीदवारों में से 95 हजार उम्मीदवार बाहरी राज्यों के हैं। जिनमें बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी के उम्मीदवार शामिल हैं।

वहीँ उम्मीदवारों की अधिक संख्या की वजह से परीक्षा करीब एक माह तक जारी रहेगी। MPPEB ने तीसरी बार परीक्षा की तिथि जारी की है। इससे पहले दो बार परीक्षा स्थगित की जा चुकी है। वहीँ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आनलाइन आयोजित की जाएगी।

अभियर्थियों को आधारकार्ड की पुष्टि के बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश का मौका मिलेगा। गृह विभाग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए माक टेस्ट की सुविधा भी दी है। हालांकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कुछ महीने पहले ही पूरी हो चुकी है। जिसके बाद परीक्षा की पिछली तारीख अप्रैल में थी। किसी कारणवश MPPEB ने परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह अंततः 8 जनवरी, 2022 को आयोजित करने की तैयारी है। आवेदकों द्वारा परीक्षा का इंतजार लम्बे समय से किया जा रहा है। .

नियम के मुताबिक उम्मीदवार परीक्षा के दौरान एक फोटो पहचान प्रमाण के साथ प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। सुझाव है कि उम्मीदवार परीक्षा के समय निर्धारित परीक्षा केंद्र में अपनी एक फोटो पहचान और प्रवेश पत्र लाना न भूलें। अभियर्थियों को आधारकार्ड की पुष्टि के बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश का मौका मिलेगा।

विभाग में उपलब्ध पदों की संख्या 4000 सीटें हैं, जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही हैं। लिखित परीक्षा के लिए ऐसे दस्तावेज जो उम्मीदवारों को लाने होंगे, वह आपका MPPEB पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022 और दूसरे में उम्मीदवारों का फोटो पहचान प्रमाण है। उपलब्ध रिक्तियों के कारण बड़ी संख्या में आवेदक लिखित परीक्षा देने जा रहे हैं।

Related posts

जब युवती ने पुलिस के सामने ही सरेराह कार सवार युवक को जड़ा थप्पड़

MP SIDHI NEWS TEAM

SAHARA के खिलाफ सुप्रीम अदालत में पहुंची SFIO, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने की यह मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में जीआरपी पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोरोना पॉजिटिव आरोपी को दूसरे निगेटिव आरोपी के साथ शहर में कराया पैदल मार्च…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!