24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का नया नारा, UP + Yogi बहुत है UPYOGI,गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर PM मोदी ने दिया नया नारा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेस वे के रूप में एक बड़ी सौगात दी। शाहजहांपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 594 किलोमीटर लम्बे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कुछ राजनीतिक दल ऐसे रहे हैं जिन्हें देश की विरासत से भी दिक्कत है और देश के विकास से भी। इन लोगों को गंगा जी के सफाई अभियान से दिक्कत है। उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले, पश्चिम यूपी में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इससे आप भलीभांति परिचित हैं। सूरज डूबता था, तो कट्टा लहराने वाले सड़कों पर आ धमकते थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे यूपी की जनता कह रही है- यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी।

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेस वे के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। ये एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों से होकर गुजरेगा। ये एक्सप्रेस वे पूर्वी यूपी को पश्चिमी यूपी से जोड़ेगा जिसका लाभ राजनीतिक दृष्टि से तो होगा ही साथ ही औद्योगिक और धार्मिक क्षेत्र को भी फायदा होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के निशाने पर राजनीतिक दल रहे। उन्होंने नाम लिए बगैर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को निशाने पर लिया।  पीएम मोदी ने कहा कि ये जो आज यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, जो नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, नए रेलवे रूट बन रहे हैं, वो यूपी के लोगों के लिए अनेक वरदान एक साथ लेकर आ रहे हैं। पहला वरदान- लोगों के समय की बचत। दूसरा वरदान- लोगों की सहूलियत में बढोतरी, सुविधा में बढोतरी। तीसरा वरदान- यूपी के संसाधनों का सही उपयोग। चौथा वरदान- यूपी के सामर्थ्य में वृद्धि। पांचवा वरदान- यूपी में चौतरफा समृद्धि।

उन्होंने कहा कि जब पूरा यूपी एक साथ बढ़ता है तो देश आगे बढ़ता है। इसलिए डबल इंजन की सरकार का फोकस यूपी के विकास पर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हम यूपी के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। आप याद करिए पांच साल पहले का हाल। राज्य के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो दूसरे शहरों और गांव-देहात में बिजली ढूंढे नहीं मिलती थी। डबल इंजन की सरकार ने ना सिर्फ यूपी में करीब 80 लाख मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए, बल्कि हर जिले को पहले से कई गुना ज्यादा बिजली दी जा रही है।

पीएम ने कहा कि हमारे यहां कुछ राजनीतिक दल ऐसे रहे हैं जिन्हें देश की विरासत से भी दिक्कत है और देश के विकास से भी। देश की विरासत से दिक्कत क्योंकि इन्हें अपने वोटबैंक की चिंता ज्यादा सताती है। देश के विकास से दिक्कत क्योंकि गरीब की, सामान्य मानवी की इन पर निर्भरता दिनों-दिन कम हो रही है। इन लोगों को गंगा जी के सफाई अभियान से दिक्कत है। यही लोग हैं जो आतंक के आकाओं के खिलाफ सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। यही लोग हैं जो भारतीय वैज्ञानिकों की बनाई मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन को कठघरे में खड़ा कर देते हैं।  इन लोगों को काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम बनने से दिक्कत है। इन लोगों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से दिक्कत है।

उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले, पश्चिम यूपी में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इससे आप भलीभांति परिचित हैं। पहले यहाँ क्या कहते थे? दिया बरे तो घर लौट आओ! क्योंकि सूरज डूबता था, तो कट्टा लहराने वाले सड़कों पर आ धमकते थे। आज पूरे यूपी की जनता कह रही है- यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में आज जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है वो ये दिखाता है कि संसाधनों का सही उपयोग कैसे किया जाता है। पहले जनता के पैसे का क्या-क्या इस्तेमाल हुआ है ये आप लोगों ने भली-भांति देखा है। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के पैसे को उत्तर प्रदेश के विकास में लगाया जा रहा है।  उन्होंने कहा माँ गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति प्रगति की स्रोत हैं। मां गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं। ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा।

Related posts

‘ज्यादा बोलेगा तो दो खाएगा’, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए गुहार लगाई तो केंद्रीय मंत्री ने धमकाया

MP SIDHI NEWS TEAM

कल से लॉक होगा पश्चिम बंगाल,16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन लागू

MP SIDHI NEWS TEAM

क्या हवा से भी फैल रहा है कोरोना का B.1.617 वेरियेंट ? जानिए क्या है कहना डब्ल्यूएचओ (WHO) और एक्सपर्ट्स का

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!