20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

ग्राम पंचायत ओवरहा में मनाई गई,सरदार पटेल की जयंती एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि

ग्राम पंचायत क्षेत्र ओवरहा में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्य तिथि म. प्र. काँग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रताप सिंह चौहान के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता सनत कुमार द्विवेदी रिटायर्ड डी एम ओ सीधी के आतिथ्य में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला काँग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश कुमार पाठक एवं अजय ट्रेडर्स के संचालक अजय सिंह सेंगर के उपस्थित में मनाई गई|

कार्यक्रम का प्रारम्भ सरदार बल्लभ भाई पटेल व श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया तत्पश्चात बम्हनी मंडल के अध्यक्ष श्री अशोक नवैत के द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत उदबोधन दिया गया| कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री दिनेश पाठक, कामता प्रसाद मिश्र, सनत कुमार द्विवेदी के द्वारा भी उदबोधन दिया गया | श्री पाठक के द्वारा दोनों महापुरुषों की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया| मुख्य अतिथि के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओवरहा के प्रधानाध्यापक श्री अवधराज सिंह के सेवानिवृत होने पर उन्हें माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया एवं सभा को सम्बोधित करते हुए गाँव क्षेत्र के विकास के लिये तत्पर रहने एवं भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा मंहगाई के चरम सीमा पर पहुंचने पर भाजपा सरकार को जमकर कोसा गया तथा भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़कर काँग्रेस पार्टी को मजबूती दिलाने के लिये कार्यकर्त्ताओं को दृढ संकल्पित होकर काम करने के लिये कहा गया एवं जनता के द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी, बिजली एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनाया गया जिस पर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का त्वरित निराकरण करने की बात मुख्य अतिथि द्वारा कही गई| कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार पाठक, कामता प्रसाद मिश्रा, सनत कुमार द्विवेदी, अजय सिंह सेंगर, अशोक नवैत, राजबहोर साकेत, शिवभगत केवट, रामखेलावन कोल, अवधराज सिंह, जोखई प्रसाद नवैत, समरबहादुर साकेत, धर्मेन्द्र सिंह, रामगरीब कोरी, शिव प्रसाद साकेत, वंशपति प्रसाद मिश्रा एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे| कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद विश्वकर्मा एडव्होकेट संगठन सचिव जिला काँग्रेस कमेटी सीधी के द्वारा किया गया|

Related posts

दवा विक्रेता सर्दी जुखाम के मरीजों को फीवर क्लीनिक भेजें: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

एनसीएल के अमलोरी प्रोजेक्ट में सीबीआई का छापा मचा हड़कंप…….

MP SIDHI NEWS TEAM

खादी ग्रामोद्योग चेयरमैन का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,खादी परिधान पहने, स्वाबलंबी भारत की तस्वीर गढे-जितेंद्र लिटोरिया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!