29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरे

जॉब कार्ड बनाने के लिए ग्राम रोजगार सहायक ले रहा था रिश्वत लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा

ग्राम पंचायतों में छोटे-छोटे कामों के लिए भी ग्रामीण जनों से रिश्वत ली जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ग्राम रोजगार सहायक जॉब कार्ड बनाने के लिए ग्रामीण से रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त की टीम ने कैलारस के पहाड़गढ़ जनपद पंचायत के ग्राम नरहोली के रोजगार सहायक को 3300 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। दिनेश कुशवाह नामक रोजगार सहायक एक ग्रामीण से जॉब कार्ड बनाने के एवज में 3300 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। आरोपी रिश्वत लेने के लिए बुलाई जगह पर खुद ही पहुंच गया।

कई मिन्नतें कि नहीं बनाया जॉब कार्ड

नरहोली गांव के ग्रामीण भरतलाल उमरैया ने दिनेश कुशवाह से अपना व अपने परिजनों का जॉब कार्ड बनवाने के लिए कहा था। इस पर रोजगार सहायक दिनेश कुशवाह उससे बोला कि इसके लिए खर्चा-पानी लगेगा। जब वह देने के लिए तैयार हो गया तो वह उससे 3300 रुपए मांगने लगा। उसने काफी मिन्नतें की लेकिन रोजगार सहायक नहीं माना। अन्त में विवश होकर भतलाल उमरैया लोकायुक्त के पास चला गया।

रुपए हाथ में लेते ही दबोचा लोकायुक्त ने

भरतलाल ने रोजगार सहायक दिनेश कुशवाह से कहा कि वह जौरा में है। वह उससे आकर रुपए ले जाए। दिनेश कुशवाह वहां पहुंच गया। भरतलाल ने उसे जौरा के स्टेट बैंक के सामने बुलाया तो वह तुरंत वहां पहुंच गया। जैसे ही उसने रुपए दिए दिनेश कुशवाह ने जेब में रख लिए। पास में ही मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उसकी जेब से नोट निकलवाए और हाथ धुलवाए तो उसके हाथ लाल रंग से रंग गए।

Related posts

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

गोशाला में मवेशियों को चारा भूसा समय पर नहीं मिलने से 61 गायों की भूख से मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

होशंगाबाद जिले में पुलिसकर्मी महिला के साथ मिलकर चला रहे थे “हनी ट्रैप” का गैंग,पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मी सहित एक महिला पुलिसकर्मी को किया निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!