30.8 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाए ASI

30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने एएसआई को पकड़ा है कार्यवाही इंदौर जिले के धार में हुई।एएसआई ने एक मामले में नाम नहीं जोड़ने और धारा नहीं बढ़ाने के लिए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस को की थी। लोकायुक्त टीम को देख रिश्वत लेकर एएसआई ने दौड़ लगा दी। टीम ने उसे पीछाकर दबोच लिया। लोगों की भीड़ देख टीम मौके से करीब 25 किमी दूर कार्रवाई के लिए उसे लेकर सरदारपुर सर्किट हाउस पहुंची।

लोकायुक्त टीआई उमाशंकर यादव ने बताया कि लाबरिया के रहने वाले फरियादी परमानंद दय्या ने शिकायत की थी कि राजोद थाने पर पदस्थ एएसआई किशोर सिंह टांक रिश्वत की मांग कर रहा है। परमानंद के बड़े भाई मोहनलाल का पिछले महीने समाज के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। राजोद थाने में बड़े भाई और कुछ अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 504, 34 के तहत केस दर्ज हुआ था। जिसकी जांच एएसआई टांक कर रहे हैं। मामले में परमानंद का नाम नहीं था। एएसआई उसका नाम नहीं जोड़ने और भाई पर और धारा नहीं बढ़ाने के एवज में 30 हजार रुपए मांग रहे हैं। इसकी शिकायत उसने लोकायुक्त से की थी। टीम ने उसे रिश्वत लेकर पुलिसकर्मी के पास जाने को कहा। बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे जैसे ही उसने संदला के बस स्टैंड पर एएसआई को रिश्वत दी। टीम ने उसे दबोच लिया।

रिश्वत लेकर भागा रिश्वतखोर एएसआई

लोकायुक्त टीआई उमाशंकर यादव ने बताया कि एएसआई टांक ने मौके से भागने की कोशिश की थी। टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। जैसे ही टीम ने संदला में एएसआई को पकड़ा, वहां लोगों की भीड़ लग गई। टीम एएसआई को लेकर वहां से तत्काल रवाना हो गई। उसे करीब 25 किमी दूर सरदारपुर सर्किट हाउस लेकर आई और आगे की कार्रवाई की।

Related posts

मध्यप्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी,नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला,परिजनों में नाराजगी,व्यवस्थाओं को लेकर के प्रदेश सरकार को कांग्रेस ने घेरा…..

MP SIDHI NEWS TEAM

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में आदिवासी वोट बैंक पर सियासी दलों की नजर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!