27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक पर FIR, पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने प्रदेश के कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह व उनके चार अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी ब्रोकर सीताराम शर्मा का आरोप था कि विधायक एवं उसके रिश्तेदारों ने विक्रमपुर में प्लाट काटे थे। उसने कई प्लाट बिकवाए थे। इन लोगों ने पैसा लेकर रजिस्ट्री तो कर दी, अब जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। प्लाट खरीदने वालों ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। विधायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद भी फरियादी रविवार की दोपहर को आधा सैकड़ा लोगों के साथ काल्पी ब्रिज स्थित निवास पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया।

यह है पूरा मामला

वायुनगर निवासी सीताराम पुत्र श्रीलाल शर्मा प्राेपर्टी ब्रोकर का कार्य करते हैं। सीताराम मुरैना जिले के सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह से 11 साल से संपर्क में हैं। फरियादी ने शिकायत की थी कि वर्ष 2010 में अजब सिंह कुशवाह ने विक्रमपुर में कालोनी काटी थी। प्लाट को बिकवाने का काम उसने किया था। सीताराम ने बताया कि 42 हजार वर्ग फीट जमीन का सौदा उसने अलग-अलग लोगों को पौने दो करोड़ में कराया था। रजिस्ट्री करने के बाद आरोपियों ने बेचे गए प्लाटों का कब्जा नहीं दिया। उसके माध्यम से प्लाट खरीदने वाले लोग अब उसका जीना मुश्किल किए हैं। विधायक व उनके रिश्तेदार न तो जमीन दे रहे हैं और न ही पैसा वापस लौटा रहे हैं। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

फरियादी आत्महत्या करने विधायक निवास पर पहुंचा

फरियादी के द्वारा आत्महत्या की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में विधायक एवं उनके रिश्तेदारों पर प्रकरण दर्ज कर लिया लेकिन प्रकरण दर्ज होने के बाद भी सीताराम रविवार की दोपहर को विधायक अजब सिंह के काल्पी ब्रिज स्थित निवास पर आत्महत्या करने के लिए कई लोगों के साथ पहुंच गया। सीताराम के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी।

सीएसपी रत्नेश तोमर ने इन लोगों को विधायक निवास से पहले ही रोक लिया। फरियादी को बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया है, कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों को गोला का मंदिर थाने ले जाकर महाराजपुरा थाने से विवेचक बुलाकर बयान दर्ज कराए गए। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दो दिन का समय मांगा है। सीताराम ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर वह आत्महत्या कर लेगा। 144

Related posts

सतना में दिखा तेज आंधी का असर, आधे घंटे तक हवा में लटकता रहा रोपवे

MP SIDHI NEWS TEAM

MP में आज 17 नए केस, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता, लॉकडाउन को लेकर सीएम का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!