29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
अजब गजबमध्यप्रदेश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की बड़ी लापरवाही,परिजनों को दे दी दूसरी बॉडी, दाह संस्कार के पहले हुआ खुलासा…

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की लापरवाही बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां अस्पताल प्रबंधन ने किसी का शव किसी को सौंप दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब मुखाग्नि से पहले बेटे ने पिता का चेहरा देखना चाहा। जैसे ही बेटे ने चेहरे से कपड़ा हटाया सब चौंक गए वो उनके पिता का शव था ही नहीं। वो शव को लेकर वापस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे और फिर बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें उनके पिता की बॉडी मिली।
दरअसल समाधिया कॉलोनी में रहने वाले कोरोना पेशेंट 62 साल के छोटेलाल कुशवाह की मौत बीती रात सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हो गई वे चार दिन से यहाँ भर्ती थे। परिजनों कीमौत की सूचना दी गई तो वे शव लेने पहुंचे। शव पूरी तरह पैक था उसपर मरीज के नाम की चिट लगी थी। परिजन शव को लेकर सीधे लक्ष्मी गंज मुक्तिधाम पहुंचे। नगर निगम ने भी अपनी तरफ से जाँच कर ली। शव को उतार कर अर्थी पर रख दिया, सारे संस्कार पैक अवस्था में ही कर दिए गए, लेकिन बेटे का मन नहीं मन नहीं माना उसने कहा कि मुखाग्नि से पहले पापा का चेहरा देखना है, बेटे ने जैसे ही चेहरे से कपडा हटाया तो चौंक गए वो छोटेलाल कुशवाह का शव नहीं था।
परिजन अंतिम संस्कार रोक कर शव को लेकर वापस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को शिकायत की। लापरवाही सामने आते ही डॉक्टरों में हड़कंप मच गया, अस्पताल में छोटेलाल कुशवाह के शव को तलाशा जाने लगा और आखिरकार 2 घंटे की मेहनत के बाद छोटेलाल कुशवाह का शव मिल गया जिसे लेकर परिजन वापस लक्ष्मीगंज पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।

Related posts

हिजाब विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में केंद्र, राज्यों को समान ड्रेस कोड लागू करने का निर्देश देने की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

थाली, ताली या सायरन बजाने से कोरोना भागने वाला नही, इस नौटंकी से खत्म नहीं होगा कोरोना-कमलनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

कैबिनेट सेक्रटरी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में कोरोना के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!