29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश 24 घंटे में 11 नए केस,भोपाल और सागर में 3-3, इंदौर-जबलपुर में भी संक्रमित मिले

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलें लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में छोटे जिले आने से चिंता बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 11 नए केस आए। इसमें विदिशा में 23 दिन बाद एक संक्रमित मिला। केरल से लौटा सिरोंज तहसील के निजी स्कूल के टीचर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा, भोपाल-सागर में 3-3, इंदौर-जबलपुर में 2-2 संक्रमित मिले। वहीं, 7 मरीज ठीक हुए हैं। अभी प्रदेश में 83 एक्टिव केस हैं।

प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 175 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 576 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण प्रदेश में 10 हजार 516 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी रिकवरी रेट 98.66% और पॉजिटिविटी रेट 0.01% है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन हमें भी लापरवाही नहीं करना है। उन्होंने जनता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। गृहमंत्री ने कहा कि मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Related posts

मायके जाने की जिद की थी पत्नी ने, गुस्साए पति ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में खेल-खेल में बहन की चुनरी से आठ साल के बच्चे ने लगा ली फांसी, परिवार में कोहराम

MP SIDHI NEWS TEAM

31 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल? सीएम शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!