29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

लड़की की मां का व्हाट्सएप हैक किया, वीडियो एवं फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव डाला

इंदौर। इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती ने बचपन के दोस्त पर वीडियो बनाकर दबाव बनाते हुए धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। फारुकी ने छात्रा की मां का वाट्सएप भी हैक कर लिया था। वह उसके साथ खींचे फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

लसूड़िया पुलिस ने बताया कि युवती की धार रोड लाबरिया भेरू में रहने वाले फरदिल फारुखी से दोस्ती थी।युवती व आरोपी दोनों साथ पढ़े थे। 9 वीं कक्षा के बाद फरदिल ने पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन दोनों एक-दूसरे से फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत करते रहे।

व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया

कुछ महीनों बाद फरदिल ने युवती की मां के वाट्सएप अकाउंट का लॉगइन और पासवर्ड पता कर लिया और वाट्सएप नंबर बदलकर खुद के नंबर से चलाने लगा। बाद में युवती को पता चला तो फारुखी ने माफी मांगते हुए समझौता कर लिया। दोनों के बीच वापस बातचीत शुरू हो गई। युवती का आरोप है कि फरदिल ने उसे बुलाकर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना लिया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। फरदिल फारुकी पहले छात्रा के साथ पढ़ता था। स्कूल छोड़ने के बाद भी वह छात्रा के संपर्क में था और उससे बातचीत भी करता रहा था।

आरोपी ने छात्रा की मां के वाट्सएप का पासवर्ड लेकर स्वयं के नंबर डाल दिए और पूरा अकाउंट हैक कर लिया। कुछ समय बाद आरोपी ने स्कीम-78 में ही एक कैफे पर मिलने बुलाया और छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में फोटो व वीडियो बना लिया। उसने छात्रा पर शादी का दबाव बनाया और कहा तुझे धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। छात्रा के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिए।

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव का जल्द बज सकता है बिगुल, प्रदेश सरकार ने दिए संकेत

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में 21 मार्च को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन-31 तक स्कूल-कॉलेज भी बंद

VIKASH KUMAR DWIVEDI

ऑक्सीजन टैंकर एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा घोषित, ताकि टैंकर समय पर चलें और समय पर आ पाएं हम किसी स्थिति में उसमें देरी नहीं होने देंगे-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!